(मंजू कुमारी)

टॉप-3 में मारुति का एक मॉडल
मार्च में टाटा पंच की 17,547 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 10,894 यूनिट का था। यानी इसकी 6,653 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 61% की बड़ी ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की 16,458 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 14,026 यूनिट का था। यानी इसकी 2,432 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 17% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, मारुति वैगनआर की 16,368 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 17,305 यूनिट का था। यानी इसकी 937 यूनिट कम बिकीं और इसे 5% की ईयरली डिग्रोथ मिली। ये टॉप-3 की लिस्ट में मारुति का एकमात्र मॉडल है।
डिजायर लिस्ट में एकमात्र सेडान
मारुति डिजायर की 15,894 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 13,394 यूनिट का था। यानी इसकी 2,500 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 19% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति स्विफ्ट की 15,728 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 17,559 यूनिट का था। यानी इसकी 1,831 यूनिट कम बिकीं और इसे 10% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इतना ही नहीं, डिजायर टॉप-10 में रहने वाली एकमात्र सेडान भी है। मारुति बलेनो की 15,588 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 16,168 यूनिट का था। यानी इसकी 580 यूनिट कम बिकीं और इसे 4% की ईयरली डिग्रोथ मिली।
नेक्सन लिस्ट में 10वें नंबर पर रही
महिंद्रा स्कॉर्पियो की 15,151 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 8,788 यूनिट का था। यानी इसकी 6,363 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 72% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति अर्टिगा की 14,888यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 9,028 यूनिट का था। यानी इसकी 5,860 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 65% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की 14,614 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 16,227 यूनिट का था। यानी इसकी 1,613 यूनिट कम बिकीं और इसे 10% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की 14,058 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 14,769 यूनिट का था। यानी इसकी 711 यूनिट कम बिकीं और इसे 5% की ईयरली डिग्रोथ मिली।










