(मंजू कुमारी)
Vespa 140th Edition में बहुत कुछ खास?
वेस्पा 140वें ऑफ पियाजियो स्पेशल एडिशन रेट्रो और मॉडर्न डिज़ाइन वाला एक यूनिक मॉडल है। इसमें पियाजियो ग्रुप के पारंपरिक कलर कॉम्बिनेशन को शामिल किया गया है, जो इसे आकर्षक लुक देते हैं। इसमें कई खास फीचर जैसे- LED हेडलैम्प, एकल रेसिंग सीट और शानदार प्लेक शामिल किए गए हैं। यह स्कूटर न केवल दिखने में शानदार है, बल्कि इसकी प्रदर्शन क्षमता भी जबरदस्त है।
परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन क्या हैं?
Vespa 140th Edition में कंपनी ने गैसोलीन इंजन 278cc, सिंगल सिलेंडर, तरल कूल्ड इस्तेमाल किया है, जो 23.8 hp और 26 Nm की पावर जनरेट करता है। इसका CVT गियरबॉक्स टॉर्क सर्वर के साथ लिंक है। यह 30.3 km/L का माइलेज देगा। स्कूटर के फ्रंट में सिंगल-आर्म सस्पेंशन और रियर में डबल हाइड्रोलिक शॉक अब्सोर्बर हैं। इसमें 12-इंच व्हील लगे हैं, जिन्हें 120/70 फ्रंट और 130/70 रियर ट्यूबलेस टायर्स के साथ शॉड किया गया। इसमें 220 मिमी डिस्क ब्रेक्स और ड्यूल-चैनल ABS भी मिलेगा। साथ ही टेक किट डिजिटल डिस्प्ले है जो वेस्पा MIA ब्लूटूथ फंक्शन्स से लैस है।
Vespa 140th पियाजियो कैसे खरीदें?
यूनिक स्कूटर को खरीदने का मौका सिर्फ 18 से 21 अप्रैल, 2024 तक ही है। इसे वेस्पा की वेबसाइट या इटली के पॉटेडेरा में हो रहे वेस्पा वर्ल्ड डेज़ 2024 के दौरान ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह स्पेशल स्कूटर कुछ चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध है, जिसमें यूरोप के अधिकांश और कुछ अफ्रीका और मध्य पूर्व के शहर शामिल हैं। कंपनी ने सिर्फ 140 स्कूटर ही बाजार में उतारे हैं, इसलिए जल्दी बुकिंग करें, नहीं तो मौका हाथ से निकल सकता है।









