(मंजू कुमारी)
ओकाया डिसरप्टर में दमदार बैटरी
कंपनी ने फिलहाल डिसरप्टर के फीचर्स से पूरी तरह पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इसकी रेंज और बैटरी से जुड़ी डिटेल शेयर की है। कंपनी द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) मिलेगी। इस मोटर को 3.97kWh कैपेसिटी वाली एडवांस लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी से जोड़ा जाएगा। ये बैटरी 6.37kW की पावर और 228Nm का टॉर्क पैदा जनरेट करती है। यानी ये अपने सेगमेंट में दमदार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी।
ओकाया डिसरप्टर की रेंज 129Km
कंपनी ने अपनी डिसरप्टर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की रेंज को लेकर दावा किया है कि इसे सिंगल चार्ज करने के बाद 129Km तक आसानी से दौड़ाया जा सकता है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा तक होगी। राइडिंग को मजेदार और आसान बनाने के लिए इसमें कई राइडिंग मोड भी मिलेंगे। हालांकि, इसके चार्जिंग डिटेल को लेकर अभी डिटेल नहीं आई है। माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.5 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।
कंपनी 100 से ज्यादा शोरूम खोलेगी
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिटेल शेयर करते हुए ओकाया ईवी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंशुल गुप्ता ने कहा, "हमने डिसरप्टर की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दमदार पावर, मॉर्डन डिजाइन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ एंट्री करेगी। ये स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वाले राइडर्स के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट होगा।" कंपनी इसकी सेलिंग प्रीमियम डीलरशिप के माध्यम से करेगी। इसके लिए कंपनी की 100 से अधिक शोरूम खोलने की योजना बना रही है।










