Logo
Luxury Sedan: जापा की लग्जरी कार Lexus ES अब अपनी आठवीं पीढ़ी में पहुंच चुकी है और पहली बार कंपनी ने इसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया है।

Luxury Sedan: जापानी लग्जरी कार निर्माता Lexus अपनी नई जनरेशन की ES सेडान को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। शंघाई मोटर शो में वैश्विक शुरुआत के करीब एक साल बाद अब कंपनी ने नई Lexus ES को 20 मार्च को भारतीय बाजार में उतारने की पुष्टि की है। आइए, जानते हैं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां... 

पहली बार इलेक्ट्रिक ऑप्शन 
ES अब अपनी आठवीं पीढ़ी में पहुंच चुकी है और पहली बार इसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी पेश किया गया है। हालांकि, भारत में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी केवल हाइब्रिड वैरिएंट लॉन्च करती है या इलेक्ट्रिक मॉडल भी लाएगी।

बड़ा आकार, नया प्लेटफॉर्म
नई ES पहले से 165 मिमी लंबी है और इसका व्हीलबेस 80 मिमी बढ़ा है, जिससे केबिन में ज्यादा स्पेस मिलने की उम्मीद है। इसे TNGA GA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। इसका डिज़ाइन Lexus LF-ZC से प्रेरित है। फ्रंट में एंगुलर DRLs, हॉरिजॉन्टल प्रोजेक्टर लाइट्स और तराशा हुआ बोनट इसे प्रीमियम लुक देते हैं, जबकि स्लोपिंग रूफलाइन और पतली LED लाइट स्ट्रिप रियर प्रोफाइल को कूपे जैसा अंदाज देती है।

फीचर्स और सेक्टर
केबिन में 14-इंच टचस्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मार्क लेविंसन साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ‘हिडन’ टच स्विच भी हैं जो कार स्टार्ट होते ही रोशन हो जाते हैं। सुरक्षा के लिए Lexus Safety System+ (ADAS) सूट में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर मॉनिटर सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन डिपार्चर अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

पावरट्रेन ऑप्शन 
हाइब्रिड रेंज में ES 300h (198 bhp) और ES 350h (244 bhp) शामिल हैं, जिनमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ e-CVT गियरबॉक्स मिलता है। इलेक्ट्रिक लाइनअप में ES 350e (221 bhp) और ES 500e (338 bhp) वैरिएंट उपलब्ध हैं। भारत में यह सेडान BMW 5 Series और Mercedes-Benz E-Class को कड़ी टक्कर देगी।

(मंजू कुमारी)

5379487