Luxury Car: मर्सिडीज-बेंज ने मेबैक एस-क्लास के कैबिन में रियर सीट कम्फर्ट को प्रायोरिटी दी है। इसमें नया ऑपरेटिंग सिस्टम (MB.OS), लेटेस्ट इंफोटेनमेंट, AI-बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट और अपग्रेडेड पार्किंग सिस्टम भी शामिल है।

Luxury Car: लग्जरी कार निर्माता  मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने अपनी अपडेटेड 2026 मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास (Mercedes-Maybach S-Class) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह फ्लैगशिप लग्जरी लिमोज़ीन अब बेहतर डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ आती है।

प्रीमियम डिजाइन अपडेट
नई Maybach S-Class में 20% बड़ा और इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल दिया गया है, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और दमदार बनाता है। इसमें मायबाक लोगो, C-पिलर बैज और कुछ वेरिएंट्स में रोशन होने वाला बोनट स्टार भी मिलता है। इसके हेडलाइट्स में नया ट्राई-स्टार LED सिग्नेचर और रोज़-गोल्ड डिटेलिंग दी गई है, जबकि टेललाइट्स में भी यही डिजाइन देखने को मिलता है। इसके अलावा, नए फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स और सेल्फ-लेवलिंग सेंटर कैप इसे और खास बनाते हैं।

लग्जरी कैबिन और एडवांस टेक
कैबिन में रियर सीट कम्फर्ट को खास प्राथमिकता दी गई है। इसमें नया Mercedes-Benz Operating System (MB.OS) और लेटेस्ट MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। MBUX सुपरस्क्रीन के जरिए सेंट्रल और पैसेंजर डिस्प्ले एक ही ग्लास पैनल के नीचे दिए गए हैं। इसमें पीछे बैठने वालों के लिए ट्विन 13.1-इंच स्क्रीन, एग्जीक्यूटिव सीट्स, रेफ्रिजरेटेड कंपार्टमेंट और सिल्वर-प्लेटेड शैम्पेन फ्लूट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही AI-बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट और अपग्रेडेड पार्किंग सिस्टम भी शामिल है।

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
Maybach S 580 में 4.0-लीटर V8 माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 530 bhp पावर और 750 Nm से ज्यादा टॉर्क देता है। यह कार 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है। साथ ही S 580e प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन करीब 100 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज देता है, जबकि टॉप मॉडल S 680 में 6.0-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन (600+ bhp) मिलता है, जो चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा।

नाइट सीरीज़ पैकेज
Maybach Night Series में डार्क क्रोम एलिमेंट्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स और Nautical Blue जैसे नए पेंट ऑप्शंस मिलते हैं। कैबिन में ब्लैक नैप्पा लेदर और ड्यूल-टोन थीम दी गई है।

भारत में लॉन्चिंग कब? 
यह कार 2026 में यूरोप में लॉन्च होगी, जबकि भारत में इसकी एंट्री 2027 तक हो सकती है। इसकी कीमत ₹3 करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है, जिससे यह अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखेगी।

(मंजू कुमारी)