26 Mar 2026
Vespa ने 2026 के लिए अपनी Primavera और Sprint S स्कूटर रेंज को नए फीचर्स और डिजाइन के साथ अपग्रेड किया है।
अब 125cc और 150cc मॉडल में रियर ड्रम ब्रेक की जगह 220mm डिस्क ब्रेक + डुअल-पिस्टन कैलिपर दिया गया है
इसके फ्रंट डिस्क और ABS के साथ मिलकर ब्रेकिंग पहले से ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद हो गई है।
अब स्कूटर में कीलेस इग्निशन, सीट ओपन और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
नए 5-स्पोक डिजाइन वाले 12-इंच एलॉय व्हील्स स्कूटर को स्टाइलिश और स्टेबल बनाते हैं।
Sprint S में साइड ग्रिल और नए डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा एग्रेसिव लुक देते हैं।
Primavera में फ्रंट टाई पैनल और मडगार्ड में हल्के अपडेट किए गए हैं, जिससे इसका क्लासिक लुक बरकरार रहता है।
इसकी सीट की क्वालिटी और कम्फर्ट को बेहतर बनाया गया है, जिससे लॉन्ग राइड्स और भी स्मूद होंगी।
अब स्कूटर में फुल डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो सभी जरूरी जानकारी दिखाता है।
इसके स्मार्टफोन कनेक्टिविटी में कॉल, म्यूजिक और नेविगेशन जैसी सुविधाएं अब सीधे डिस्प्ले से कंट्रोल की जा सकती हैं।
फिलहाल ये अपडेटेड मॉडल्स विदेशों में पेश किए गए हैं। Piaggio इन्हें भारत में कब लॉन्च करेगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।