(मंजू कुमारी)
क्या होगी Mahindra XUV 3XO की कीमत?
नई Mahindra XUV 3XO के लिए इंतज़ार की घड़ियां खत्म होंगी। कंपनी भारत में आज एक्सयूवी 300 का फेसलिफ्ट वेरिएंट XUV 3XO लॉन्च कर रही है। महिंद्रा ने कुछ दिन पहले नई कार के डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और लुक को लेकर खुलासा करते हुए कई टीज़र जारी किए थे। आज इस एसयूवी की कीमत का भी पता चल जाएगा।
इन गाड़ियों से होगी XUV 3XO की टक्कर
महिंद्रा एक्सयूवी 3XO भारतीय कार बाजार में टाटा नेक्सन, मारुति सुज़ुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, रेनॉ किगर और निसान मैग्नाइट से कॉम्पिटीशन करती नजर आ सकती है। इस सेग्मेंट में सेलिंग के आधार पर नेक्सन सबसे आगे है और हाल ही में इसमें एक महत्वपूर्ण अपडेट भी देखने को मिला है।
प्रतिस्पर्धा में महिंद्रा की एक्सयूवी 300 सबसे शक्तिशाली है, जो 129 bhp पेट्रोल इंजन के साथ आती है। एक और अहम पहलू है कि नेक्सन को पेट्रोल इंजन, डीजल और सभी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ बेचा जा रहा है। लेकिन महिंद्रा के पास एक्सयूवी 400 भी है।










