Logo
Price Hike: हुंडई ने वेन्यु के के 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले HX5 ट्रिम में सबसे ज्यादा 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 9.55 लाख रुपये हो गई है।

Price Hike: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली Hyundai Venue की कीमतों में मार्च 2026 के दौरान बदलाव किया गया है। हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने इसके कुछ पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, इसकी कुल एक्स-शोरूम कीमत अब भी 7.99 लाख रुपये से 15.51 लाख रुपये के बीच बनी हुई है।

पेट्रोल वेरिएंट की नई कीमतें
Venue के 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले HX5 ट्रिम में सबसे ज्यादा 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 9.55 लाख रुपये हो गई है। वहीं, बेस HX2 वेरिएंट 8.00 लाख रुपये पर स्थिर है। HX5+ (9.99 लाख रुपये) और HX6T (10.80 लाख रुपये) जैसे वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (120 hp) वाले DCT वेरिएंट्स में हल्की बढ़ोतरी हुई है। HX5 DCT अब 10.90 लाख रुपये (+9,000 रुपये), HX6 DCT 12.16 लाख रुपये (+9,000 रुपये) और HX8 DCT 12.99 लाख रुपये (+5,000 रुपये) में उपलब्ध है। हालांकि, HX2 टर्बो और N लाइन वेरिएंट्स की कीमतें स्थिर रखी गई हैं।

डीजल वेरिएंट में बदलाव
1.5 लीटर डीजल इंजन वाले ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमतों में 8,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अब HX2 की कीमत 9.87 लाख रुपये, HX5 की 10.87 लाख रुपये, HX5 AT की 11.81 लाख रुपये और HX7 की 12.69 लाख रुपये हो गई है। टॉप वेरिएंट HX8 AT और HX10 AT की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

खरीदारों पर असर
इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो Kia Sonet, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और Maruti Brezza जैसे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, बेस वेरिएंट अब भी बजट ग्राहकों के लिए आकर्षक बने हुए हैं, लेकिन मिड और हाई वेरिएंट्स थोड़े महंगे हो गए हैं। Venue अपने सेगमेंट में ADAS, बड़ी टचस्क्रीन और कई इंजन विकल्पों के साथ एक मजबूत विकल्प बनी हुई है।

(मंजू कुमारी)

7