Electric SUV: चाइनीज कार कंपनी BYD ने अपने घरेलू बाजार में नई मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV Song Ultra EV लॉन्च कर दी है, जो सीधे तौर पर Tesla Model Y को चुनौती देती है। किफायती कीमत, लंबी रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ यह मॉडल ग्लोबल EV मार्केट में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।
कीमत और कलर ऑप्शन
BYD Song Ultra EV की कीमत लगभग ₹20.72 लाख से ₹24.54 लाख (एक्स-शोरूम, कन्वर्टेड) के बीच है। यह SUV 605 km और 710 km रेंज वाले वेरिएंट्स में आती है। इसे मैटर ग्रे, आइस ब्लू, पर्ल वाइट और ऑब्सीडियन ब्लैक जैसे चार आकर्षक रंगों में पेश किया गया है।
डिजाइन और एक्सटीरियर
Song Ultra EV का डिजाइन मॉडर्न और प्रीमियम है। इसकी लंबाई 4850 मिमी और व्हीलबेस 2840 मिमी है। इसमें 730 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक मिलता है। SUV में स्लीक LED हेडलैंप, क्लोज्ड ग्रिल, 19-इंच लो-ड्रैग व्हील, फ्लश डोर हैंडल और कनेक्टेड टेललैंप्स जैसे स्टाइलिश एलिमेंट्स दिए गए हैं।
फीचर्स और इंटीरियर
इंटीरियर में 15.6-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिस्प्ले और 26-इंच हेड्स-अप डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स, 10-पॉइंट मसाज फंक्शन, 3D एंबिएंट लाइटिंग और बेड मोड जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं। सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और LiDAR आधारित ADAS सिस्टम मौजूद है।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
इस EV में 68.4 kWh और 82.7 kWh के बैटरी पैक मिलते हैं, जो 620 से 710 किमी तक की रेंज देते हैं। इलेक्ट्रिक मोटर 326 PS से 367 PS तक की पावर और 305 Nm टॉर्क जनरेट करती है। टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा है। सबसे खास इसकी अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, जिससे यह SUV सिर्फ 5 मिनट में 10–70% और 9 मिनट में लगभग फुल चार्ज हो सकती है।
(मंजू कुमारी)










