Logo
Akshaya Tritiya Par Nahi Kharidne Wali Chijen Kaunsi Hai: अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025, बुधवार को पड़ रही है। लोग बहुमूल्य चीजें अपने सामर्थ्य अनुसार इस दिन खरीदते है। हालांकि, कई चीजें ऐसी है, जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है। चलिए जानते है उनके बारे में-

Akshaya Tritiya 2025:  सनातन धर्म में बहुमूल्य धातुओं जैसे सोने-चांदी आदि की खरीददारी के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ माना गया है। इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025, बुधवार को पड़ रही है। किसी भी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए यह एक अबूझ मुहूर्त है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सबसे अच्छा दिन है। इसलिए लोग बहुमूल्य चीजें अपने सामर्थ्य अनुसार इस दिन खरीदते है ताकि, जीवनभर के लिए घर-परिवार में बरकत प्रदान करें। हालांकि, कई चीजें ऐसी है, जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है। चलिए जानते है उनके बारे में- 

अक्षय तृतीया के दिन नहीं खरीदने वाली चीजें
(Akshaya Tritiya Par Nahi Khareedne Vali Cheeje)

अल्युमीनियम और स्टील के बर्तन - अक्षय तृतीया के दिन काले रंग की चीजें खरीदना अशुभ माना गया है। इस दिन भूलकर भी प्लास्टिक, स्टील या एलुमिनियम की चीजें नहीं खरीदें, वरना मां लक्ष्मी क्रोधित हो सकती है। मान्यता है कि, ये चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा लती है और आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है। 

धारदार और नुकीली चीजें - अक्षय तृतीया के दिन नुकीली और धारदार चीजें, जिसमें चाकू, छुरी, कैंची, कुल्हाड़ी आदि हो सकते है, नहीं खरीदें। इस तरह की चीजों को खरीदने से घर-परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते है। 

कांटेदार पौधे - बाजार में कई तरह के कांटेदार पौधे मिलते है। इसमें कैक्टस और क्रोटन जैसे पौधे शामिल है। इन कांटेदार पौधों को अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी अपने घर नहीं लाना चाहिए। कहा जाता है कि, इन कांटेदार पौधों को घर में लाने से परिवार के सदस्यों के बीच क्लेश की स्थिति बन जाती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487