Logo

Iran-US-Israel War: ट्रंप बोले- अमेरिका बढ़त में, होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर एस्कॉर्ट पर अभी फैसला नहीं; भारत-ईरान के बीच बातचीत

Iran-US-Israel War:  ट्रंप बोले- अमेरिका बढ़त में, होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर एस्कॉर्ट पर अभी फैसला नहीं; भारत-ईरान के बीच बातचीत

US-Iran-Israel War Day 13: पश्चिम एशिया में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब 13वें दिन में पहुंच गया है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस संघर्ष में अमेरिका रणनीतिक बढ़त हासिल कर चुका है, लेकिन मिशन पूरा होने तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

हालांकि बढ़ते तनाव के बावजूद अमेरिका ने फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों को सैन्य सुरक्षा (एस्कॉर्ट) देने से इनकार किया है। अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी नौसेना अभी टैंकरों को एस्कॉर्ट करने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि इस समय अमेरिका का मुख्य फोकस ईरान की सैन्य क्षमताओं और उन्हें समर्थन देने वाले उद्योगों को कमजोर करने पर है।

राइट के अनुसार, टैंकर सुरक्षा का फैसला पूरी तरह से खारिज नहीं किया गया है। रक्षा अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा चल रही है और संभव है कि महीने के अंत तक अमेरिकी नौसेना एस्कॉर्ट मिशन के लिए तैयार हो जाए।

इधर संघर्ष के बीच भारत और ईरान के बीच कूटनीतिक संपर्क भी तेज हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के बीच तीन बार बातचीत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि बातचीत में समुद्री शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई है।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने भारतीय ध्वज वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी है, लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मंत्रालय का कहना है कि स्थिति तेजी से बदल रही है और इस पर टिप्पणी करना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट में गुजरने वाले कई जहाजों को ईरान से पहले अनुमति लेनी पड़ रही है। ऐसे में वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर भी तनाव का असर साफ दिखाई देने लगा है।

Hormuz Strait Attack
इराक ने अपने जल क्षेत्र में समुद्री जहाजों पर हमले के बाद तेल बंदरगाहों को बंद कर दिया.

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 13

22:09 PM(2 weeks ago )

भारत में LPG संकट पर घमासान: सरकार बोली- सब ठीक है, फिर क्यों लगी गैस एजेंसियों पर कतार?

Posted by: Dilip Chaturvedi

19:53 PM(2 weeks ago )

नए सुप्रीम लीडर का सख्त संदेश, जंग जारी रही तो खुलेंगे ‘दूसरे मोर्चे’, होर्मुज बंद रखने की चेतावनी

Posted by: Dilip Chaturvedi

ईरान के नए सुप्रीम लीडर की ओर से कई दिनों के सस्पेंस के बाद पहली बार आधिकारिक संदेश सामने आया है। सुरक्षा कारणों और युद्ध के शुरुआती हमलों में संभावित चोट की वजह से वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। हालांकि ईरान के सरकारी टीवी ने उनका लिखित संदेश जारी किया, जिसे एक एंकर ने मोजतबा खामेनेई की तस्वीर के सामने पढ़कर सुनाया।

इस संदेश में ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ युद्ध जारी रहता है तो ईरान खाड़ी क्षेत्र में अपने हमले जारी रखेगा। साथ ही रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज स्ट्रेट को बंद रखने की बात भी दोहराई गई है।

Iran new Supreme Leader Mojtaba Khamenei
Irani new Supreme Leader Mojtaba Khamenei

ईरानी नेतृत्व ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह बिना पूर्व सूचना के “दूसरे मोर्चे” भी खोल सकता है। माना जा रहा है कि इसका संकेत क्षेत्र के अन्य देशों या प्रॉक्सी ग्रुप्स के जरिए नए सैन्य मोर्चे खोलने की ओर हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह संदेश अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए स्पष्ट संकेत है कि ईरान पीछे हटने के मूड में नहीं है। ऐसे में पश्चिम एशिया में जारी यह संघर्ष आने वाले दिनों में और अधिक व्यापक हो सकता है।

18:16 PM(2 weeks ago )

भारत में कच्चे तेल की सप्लाई सुरक्षित, LPG उत्पादन 28% बढ़ा: हरदीप पुरी

Posted by: Dilip Chaturvedi

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर भरोसा दिलाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है।

लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में LPG उत्पादन 28% तक बढ़ा दिया गया है ताकि घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा सके। मंत्री ने कहा कि यह अफवाह फैलाने का समय नहीं है।  उन्होंने कहा, “फ्यूल सप्लाई जारी है और घरेलू तथा कृषि जरूरतों के लिए गैस को प्राथमिकता दी जा रही है।”  उन्होंने यह भी कहा कि भारत फिलहाल इतिहास के सबसे गंभीर वैश्विक ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रहा है, लेकिन देश की ऊर्जा आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

15:38 PM(2 weeks ago )

होर्मुज स्ट्रेट मुद्दे पर जयशंकर की ईरान से तीन बार बातचीत: MEA

Posted by: Dilip Chaturvedi

होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित रुकावटों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस मुद्दे पर अपने ईरानी समकक्ष के साथ तीन बार बातचीत की है।

उन्होंने कहा कि भारत इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जुड़े हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और ऊर्जा आपूर्ति व समुद्री यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

15:32 PM(2 weeks ago )

होर्मुज स्ट्रेट से पहला गैर-ईरानी क्रूड टैंकर मुंबई पहुंचा

Posted by: Dilip Chaturvedi

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला पहला गैर-ईरानी क्रूड ऑयल टैंकर सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गया है। ‘शेनलॉन्ग’ नाम का यह टैंकर सऊदी अरब के सबसे बड़े तेल निर्यात टर्मिनल रास तनुरा से कच्चा तेल लेकर भारत आया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैंकर को 1 मार्च को रास तनुरा में लोड किया गया था और यह 10 मार्च को मुंबई बंदरगाह पहुंचा। युद्ध के माहौल में होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच इस टैंकर का सुरक्षित पहुंचना वैश्विक तेल सप्लाई के लिए अहम माना जा रहा है।

14:12 PM(2 weeks ago )

ईरान ने इज़राइल पर रॉकेट दागे, उत्तर में एयर-रेड सायरन

Posted by: Dilip Chaturvedi

ईरान ने इज़राइल की तरफ कई रॉकेट दागे, जिनमें से कुछ उत्तरी इज़राइल के खुले इलाकों में गिरे। हमले के बाद उत्तरी क्षेत्रों में एयर-रेड सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई।

इज़राइली सेना के अनुसार कुछ प्रोजेक्टाइल कब्ज़े वाले गोलान हाइट्स, हाइफ़ा खाड़ी और अन्य उत्तरी इलाकों की ओर बढ़ते हुए देखे गए। मिसाइलों के नजदीक आते ही सुरक्षा और बचाव के उपाय तुरंत शुरू कर दिए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

14:06 PM(2 weeks ago )

ईरान ने भारतीय टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता दिया

Posted by: Dilip Chaturvedi

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारतीय झंडे वाले तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी है। भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टैंकर पुष्पक और परिमल सुरक्षित रूप से स्ट्रेट से निकल गए हैं, जबकि अमेरिका, यूरोप और इज़राइल से जुड़े जहाजों पर अभी भी पाबंदी जारी है। बताया जा रहा है कि भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच हाल ही में हुई बातचीत में ऊर्जा आपूर्ति और सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित करना प्रमुख मुद्दा रहा। पढ़िए पूरी खबर... 

14:03 PM(2 weeks ago )

चीन ने रिफाइंड फ्यूल एक्सपोर्ट पर लगाई रोक

Posted by: Dilip Chaturvedi

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच चीन ने बड़ा कदम उठाते हुए रिफाइंड फ्यूल के निर्यात पर तुरंत रोक लगा दी है। चीन की नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन (NDRC) ने घरेलू रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि मार्च महीने के लिए गैसोलीन, डीज़ल और एविएशन फ्यूल समेत सभी रिफाइंड फ्यूल का एक्सपोर्ट बंद रखा जाए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला घरेलू स्तर पर ईंधन की संभावित कमी को रोकने और आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह बैन तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है, हालांकि NDRC ने इस पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

11:18 AM(2 weeks ago )

ट्रंप बोले- अमेरिका पहले ही जीत चुका

Posted by: Dilip Chaturvedi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केंटकी में रैली के दौरान कहा कि युद्ध के पहले ही घंटे में साफ हो गया था कि अमेरिका आगे है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी कमजोर कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

11:13 AM(2 weeks ago )

जंग खत्म करने के लिए ईरान की 3 शर्तें

Posted by: Dilip Chaturvedi

ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए तीन शर्तें जरूरी हैं-

  1. ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता
  2. युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई
  3. भविष्य में हमले न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी

11:12 AM(2 weeks ago )

ईरानी बोट के हमले में भारतीय नाविक की मौत

Posted by: Dilip Chaturvedi

दक्षिणी इराक के खोर अल-जुबैर बंदरगाह के पास ईरान की विस्फोटक बोट ने एक तेल टैंकर को टक्कर मार दी। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई।

11:10 AM(2 weeks ago )

तेल कीमतों में उछाल

Posted by: Dilip Chaturvedi

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि US क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

11:10 AM(2 weeks ago )

बहरीन में ईरान के लिए जासूसी का आरोप

Posted by: Dilip Chaturvedi

बहरीन ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए जासूसी करने के आरोप में चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

10:59 AM(2 weeks ago )

बहरीन में ईरान के लिए जासूसी का आरोप

Posted by: Dilip Chaturvedi

बहरीन ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए जासूसी करने के आरोप में चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

10:59 AM(2 weeks ago )

UN में भारत की पहल

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत समेत 29 देशों ने लेबनान में UNIFIL पीसकीपर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा कि भारत इस युद्ध को खत्म कराने में बड़ी कूटनीतिक भूमिका निभा सकता है।

10:58 AM(2 weeks ago )

तेल कीमतें नियंत्रित करने की तैयारी

Posted by: Dilip Chaturvedi

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) कीमतें स्थिर करने के लिए ग्लोबल रिजर्व से 400 मिलियन बैरल तेल जारी करने पर सहमत हुई है।

7