Ishaq Dar Fall Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस्लामाबाद में एक औपचारिक राजनयिक स्वागत समारोह के दौरान डार का संतुलन बिगड़ गया और वह रेड कार्पेट पर गिर पड़े। यह घटना उस वक्त हुई जब वह विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए आगे बढ़ रहे थे।
हाई-प्रोफाइल मेहमानों के सामने हुई घटना
यह वाकया 29 मार्च का है, जब सऊदी अरब और मिस्र के विदेश मंत्री एक महत्वपूर्ण राजनयिक दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे थे। जैसे ही इशाक डार मेहमानों की अगवानी के लिए रेड कार्पेट पर चले, उनका पैर फिसल गया। हालांकि, गिरने के तुरंत बाद उन्होंने खुद को संभाला और बिना किसी चोट के दोबारा खड़े होकर कार्यक्रम को जारी रखा।
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार मिस्र के विदेश मंत्री का स्वागत करने पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फर्श पर गिर पड़े।
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) March 29, 2026
पश्चिम एशिया में डिप्लोमेसी के चलते अभी तो थोड़ी चर्चा हो रही थी, अब गिरने का वीडियो वायरल होने से और चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/zBBtA0D3yG
फिसलन या जूतों का फीता? सोशल मीडिया पर चर्चा
शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि रेड कार्पेट के मुड़ने या पैर के गलत जगह पड़ने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि शायद उनके जूतों के फीते खुले थे, जिसकी वजह से वह उलझकर गिर गए। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पश्चिम एशिया के तनाव पर होनी थी चर्चा
बता दें कि सऊदी अरब और मिस्र के मंत्रियों का यह दौरा बेहद खास है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान में यह अहम कूटनीतिक बैठक बुलाई गई थी। इस गंभीर बैठक के बीच इशाक डार के गिरने के वीडियो ने इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं बटोरी हैं।








