Brunei Royal Prince Abdul Mateen Wedding Photo Video Updates: अब्दुल मतीन और मुलिया अनीशा की शादी का जश्न रविवार को 1,788 कमरों वाले महल में एक शानदार समारोह के रूप में मनाया जाएगा। मेहमानों में अंतरराष्ट्रीय रॉयल्टी और तमाम नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Brunei Royal Prince Abdul Mateen Wedding Photo Video Updates: क्या कोई शाही परिवार या राजघराने का राजकुमार किसी आम लड़की से शादी कर सकता है? इसका जवाब थोड़ा मुश्किल है...। लेकिन इसे सच साबित कर दिखाया है दुनिया के सबसे अमीर सुल्तान हसनल बोलकियाह की 10वीं संतान ने। हसनल बोलकियाह 55 साल से ब्रुनेई राजा हैं। सुल्तान के 32 साल के बेटे अब्दुल मतीन ब्रुनेई में गुरुवार को अपनी मंगेतर 29 साल की यांग मुलिया अनीशा रोस्ना से शादी कर रहे हैं। मुलिया अनीशा बेहद आम लड़की हैं। शादी समारोह राजधानी बंदर सेरी बेगवान में एक सोने की गुंबद वाली मस्जिद में आयोजित किया गया है।

एशिया के सबसे योग्य कुंवारों में से एक अब्दुल मतीन
शाही शादी का समारोह इस्लामिक तौर-तरीके से होगा। 10 दिवसीय जश्न 1,788 कमरों वाले महल में हो रहा है। अब्दुल मतीन एशिया के सबसे योग्य कुंवारों में से एक रहे हैं। वे पोलो खिलाड़ी भी हैं। 

बता दें कि सुल्तान हसनल बोलकियाह की संपत्तियों को लेकर अलग-अलग दावे हैं। हालांकि उनके पास लग्जरी गाड़ियों का विशाल संग्रह और नदी किनारे उनका महल दुनिया के सबसे बड़े महलों में से एक है। 

Watch Two Video...

कौन हैं मुलिया अनीशा?
दुल्हन यांग मुलिया अनीशा के पिता सुल्तान हसनल बोलकियाह के प्रमुख सलाहकारों में से एक की पोती हैं। फैशन ब्रांड होने के साथ अनीताशा एक टूरिज्म बिजनेस की सह मालकिन भी हैं।  

क्या कभी सुल्तान की विरासत संभाल पाएंगे अब्दुल मतीन?
सुल्तान हसनल बोलकियाह की 10वीं संतान प्रिंस अब्दुल मतीन हैं। इसलिए उत्तराधिकारियों के क्रम में उनका नंबर काफी नीचे है। शायद ही कभी वे अपने पिता के सिंहासन पर बैठ पाएंगे। मतीन के सोशल मीडिया पर तमाम फॉलोअर्स हैं। इसलिए उन्हें शाही परिवार के सबसे हाई प्रोफाइल सदस्यों में एक गिना जाता है। वे अपने देश की वायु सेना में एक हेलीकॉप्टर पायलट हैं। साथ ही मीडिया में अक्सर उनकी तुलना ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से की जाती है। उन्हें पहले हॉट रॉयल कहा जाता था।

किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुए थे प्रिंस मतीन
मतीन ने ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट में एक अधिकारी कैडेट के रूप में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उन्होंने 2019 दक्षिणपूर्व एशियाई खेलों में पोलो खेल में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। अब्दुल मतीन अपने पिता के साथ पिछले साल मई में किंग चार्ल्स और रानी कैमिला के राज्याभिषेक और 2022 में रानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

रविवार को निकलेगा शाही जुलूस
अब्दुल मतीन और मुलिया अनीशा की शादी का जश्न रविवार को 1,788 कमरों वाले महल में एक शानदार समारोह के रूप में मनाया जाएगा। मेहमानों में अंतरराष्ट्रीय रॉयल्टी और तमाम नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। रविवार को एक विशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। 

कभी गुलाम हुआ करता था ब्रुनेई
भारत की तरह दक्षिण पूर्व एशिया में ब्रुनेई भी कभी अंग्रेजों का गुलाम था। 19वीं सदी में यह ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया और 1984 में आजादी मिली। 14वीं शताब्दी से यहां के लोग बौद्ध और हिंदू धर्म से प्रभावित थे। लेकिन बाद में यहां के शासकों ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। ब्रुनेई की आबादी महज 4 लाख 50 हजार है। सख्त इस्लामी कानूनों के साथ यहां एक पूर्ण राजशाही चलती है। साथ ही दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, इसकी प्रति व्यक्ति वार्षिक जीडीपी लगभग 36,000 डॉलर है। हालांकि, विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि ब्रुनेई को तेल से दूर अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के लिए गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं और इसका भंडार घट रहा है।