शादी-पार्टी जैसा मूंग दाल हलवा की रेसिपी

28 Apr 2025

जब कुछ मीठा खाने का मन हो तो घर पर हलवा बनाना बहुत आसान होता है। सूजी, मूंग दाल और आटे समेत कई प्रकार से हलवा बनाए जाते हैं।

लेकिन मूंग दाल के हलवे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर आपको शादी-पार्टियों जैसा मूंग दाल हलवा खाना है तो जानिए रेसिपा।

सामग्री: 1 कप मूंग दाल, देशी घी, 2 कप दूध, 3/4 कप चीनी, इलायची पाउडर, केसर, ड्रायफ्रूट्स – कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता

रेसिपी: - मूंग दाल को धोकर 4-5 घंटे भिगो दें। पानी निकालकर दरदरी पीस लें।

- एक कड़ाही में घी डालें। इसमें पिसी मूंग दाल डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते सुनहरा होने तक भूनें।

- अब दूध डालें और धीमी आंच पर पकाएं। दूध सोखने पर इसमें चीनी डालें। चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा ढीला हो जाएगा, लेकिन धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा।

- अब इसमें इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए ड्रायफ्रूट्स डालें। जब हलवा घी छोड़ने लगे यानी हलवा तैयार है।