भारत में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron, देखें दमदार सेफ्टी फीचर्स और कीमत

20 Feb 2026

भारत के प्रीमियम SUV बाजार में Volkswagen Tayron ने एंट्री कर ली है, जो लग्जरी और स्पोर्टी कैरेक्टर का शानदार मिश्रण पेश करती है

इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹46.99 लाख रखी गई है और ग्राहक ₹51,000 देकर इसे रिजर्व कर सकते हैं

इसे फिलहाल केवल फुली-लोडेड R-Line ट्रिम में पेश किया गया है, जो ब्रांड Volkswagen की इंडिया लाइनअप में सबसे प्रीमियम मॉडल बन गया है

इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 204 PS पावर और 320 Nm टॉर्क जनरेट करता है

इसकी 0-100 किमी/घंटा स्पीड सिर्फ 7.3 सेकंड में पकड़ती है और इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड टॉप स्पीड 224 किमी/घंटा तक जाती है

इस SUV में 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है

इसमें 15-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले, AR HUD, मसाज सीट, वेंटिलेशन और 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं

इसके R-Line डिजाइन एलिमेंट, IQ Light मैट्रिक्स LED हेडलैंप और 19-इंच अलॉय व्हील्स इसे रोड पर अलग पहचान देते हैं

इसमें 9 एयरबैग, ESC, हिल असिस्ट, मल्टी ड्राइव मोड और लेवल-2 ADAS के 14 एक्टिव फीचर इसे टेक-सेफ SUV बनाते हैं

इसका मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसे कारों से होता है