नए लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आई Tata Punch EV –जाने कीमत, रेंज और फीचर्स

23 Feb 2026

नई Punch EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रूपये रखी गई है

कार में पहले वाली काली पट्टी हटाकर अब बॉडी कलर क्लोज्ड पैनल दिए गए हैं, जिससे SUV ज्यादा प्रीमियम नजर आती है

इसके हेडलैंप्स की पोजिशन बदली गई है और अब कनेक्टेड DRLs इसे फ्यूचरिस्टिक टच देती हैं

Punch EV Fearless Yellow, Bengal Rouge और Caramel जैसे नए शेड्स के साथ यह SUV कुल 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है

अब केबिन में मिलता है 10-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, साथ में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

Apple CarPlay, Android Auto, वेंटिलेटेड सीट्स, कूल्ड ग्लव बॉक्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं

इसमें 40 kWh बैटरी के साथ ARAI सर्टिफाइड 468 किलोमीटर तक की रेंज का दावा किया गया है