23 Feb 2026
Honda SP 125 अपने रिफाइंड इंजन और बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के कारण काफी पसंद की जाती है
इसमें 124cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 10.9hp की पावर और 10.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है
इसके बेस मॉडल में आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक मिलते हैं, साथ में CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) की सेफ्टी भी दी गई है
STD वैरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें रियल-टाइम माइलेज, एवरेज माइलेज और सर्विस रिमाइंडर जैसी जानकारी दिखती है
Honda STD वैरिएंट का वजन 116kg है, इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 85,810 रूपये रखी गई है
इसके DLX मॉडल में फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक मिलता है, जिससे ब्रेकिंग ज्यादा बेहतर हो जाती है
DLX में 15W USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे चलते-फिरते फोन चार्ज करना आसान हो जाता है
DLX वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 95,465 रूपये है, जो STD से करीब 7,600 रूपये ज्यादा है, लेकिन इसमें बेहतर ब्रेकिंग और एडवांस फीचर्स मिलते हैं