19 Feb 2026
फरवरी 2026 में Citroën India अपनी एंट्री-लेवल कॉम्पैक्ट SUV पर कुल 65,000 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है
इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 4.95 लाख रुपये रखी गई है
कंपनी 100% ऑन-रोड फंडिंग और जीरो डाउनपेमेंट जैसे स्कीम दे रही है, जिससे पहली कार खरीदना बेहद आसान हो जाता है
इसमें कॉर्पोरेट और एग्जीक्यूटिव ग्राहकों को अलग से बोनस डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कुल बचत और बढ़ जाती है
डीलर लेवल पर CNG किट इंस्टॉलेशन का विकल्प मौजूद है, जिससे रनिंग कॉस्ट कम रखने वाले ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन जाता है।
इस कार में दो इंजन विकल्प मिलते है जो 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.2L टर्बो पेट्रोल है
इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा ARAI के अनुसार 18.30 kmpl है
टर्बो ऑटोमैटिक वर्जन 0-100 km/h स्पीड लगभग 10 सेकंड में पकड़ लेता है, जिससे ओवरटेक और हाईवे ड्राइव मजेदार हो जाती है
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, 360° कैमरा, LED प्रोजेक्टर लाइट्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कारप्ले/ऑटो, क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते है
इसका मुकाबला बाजार में Nissan, Tata Motors, Hyundai Motor Company और Maruti Suzuki के मॉडल से होता है