20 Feb 2026
Nissan ने अपनी बिल्कुल नई 7-सीटर MPV Nissan Gravite को लॉन्च कर दिया है
कंपनी ने इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये रखी गई है
ग्रेवाइट के लॉन्च के साथ निसान ने साफ कर दिया है कि कंपनी अब अफोर्डेबल और मास-मार्केट सेगमेंट पर फोकस करने जा रही है
यह MPV CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसे पहले Renault Triber में देखा जा चुका है
इसके सामने की तरफ V-Motion ग्रिल, स्लिम हेडलैंप्स और इंटीग्रेटेड DRLs इसे मॉडर्न अपील देते हैं
इसके 15-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स, शार्प टेललाइट्स और क्रोम स्ट्रिप इसे सड़क पर मजबूत मौजूदगी दिलाते हैं
Nissan Gravite को फॉरेस्ट ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, मेटैलिक ग्रे और स्टॉर्म व्हाइट जैसे पांच आकर्षक रंगों में उतारा गया है
अंदर की तरफ 8-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-टोन इंटीरियर और फ्लेक्सिबल 7-सीटर लेआउट दिया गया है
तीसरी रो की सीट्स एडजस्टेबल हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर बड़ा बूट स्पेस भी मिल जाता है और इसमें वायरलेस चार्जिंग, ऑटो हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं
इस MPV में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ABS, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और TPMS जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं
इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71bhp पावर और 96Nm टॉर्क देता है और इसका AMT वर्जन में 19.6 kmpl और मैनुअल में 19.3 kmpl तक का माइलेज दावा किया गया है