BMW की नई लग्ज़री SUV: महज़ 6.3 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार, जानिए एडवांस फीचर्स

20 Feb 2026

BMW की नई X3 30 xDrive M Sport Pro भारतीय बाजार में एंट्री कर चुकी है और लग्ज़री SUV सेगमेंट में हलचल मचा रही है

इस दमदार SUV की एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रूपये रखी गई है, जो इसे X3 लाइनअप का टॉप मॉडल बनाती है

इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो स्मूद और पावरफुल ड्राइविंग का अनुभव देता है

SUV में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी शामिल है, जिससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस मिलती है

कंपनी के अनुसार ये SUV सिर्फ 6.3 सेकेंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है

इसमें 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है

इसमें ADAS, 360° कैमरा, TPMS और मल्टीपल एयरबैग्स जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल है

ब्लैक किडनी ग्रिल, 20-इंच अलॉय व्हील्स, रेड M स्पोर्ट ब्रेक्स और LED टेल लाइट्स इसे दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं