Lava Bold N2 Pro 4G भारत में 31 मार्च को लॉन्च होगा। इसमें 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 15 जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे। जानें कीमत और पूरी डिटेल।

Lava Bold N2 Pro 4G India Launched Date: लावा भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G पेश कर सकता है। कंपनी ने इस अपकमिंग हैंडसेट की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर आने वाले डिवाइस की माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी हैं, जिसमें इसकी पहली झलक देखने को मिलती हैं और कुछ डिजाइन व स्पेसिफिकेशन्स  भी सामने आ गए है। 

यह बजट सेगमेंट में एक दमदार हैंडसेट ऑप्शन साबित होगा। इसमें पावरफुल 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, और  128GB इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी। आइए अब इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स के बारें में जानें।  

Lava Bold N2 Pro 4G: भारत में कब होगा लॉन्च? 
Lava Bold N2 Pro 4G भारत में 31 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा। लिस्टिंग से साफ पता चलता है कि डिवाइस हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के मामले में क्या ऑफर करेगा।

स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले होगा। इससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और आम इस्तेमाल में मदद मिलेगी। फोन के पीछे 50MP का ट्रिपल AI कैमरा सेटअप होगा।

प्रोसेसर, कैमरा और अन्य डिटेल्स
यह Unisoc T7250 चिपसेट पर चलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, प्रोसेसर का AnTuTu स्कोर 240,000 से ज़्यादा है। फ़ोन 4GB RAM के साथ आएगा और 4GB वर्चुअल RAM को सपोर्ट करेगा। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज भी होगी। डिवाइस Android 15 पर चलेगा। लावा का कहना है कि सॉफ्टवेयर क्लीन होगा, जिसमें कोई ऐड या प्री-इंस्टॉल्ड ब्लोटवेयर नहीं होगा।

बैटरी के लिए, फ़ोन में 5000mAh यूनिट होगी और यह USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह IP54 रेटिंग के साथ भी आता है, जिसका मतलब है कि यह धूल और हल्की छींटों से सुरक्षित है। लावा बोल्ड N2 प्रो 4G दो कलर ऑप्शन, एक्लिप्स ग्रे और ऑरोरा गोल्ड में मिलेगा। कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी तक अनाउंस नहीं की गई है। उम्मीद है कि ये लॉन्च इवेंट में बताई जाएंगी।