Logo
लावा अपना नया बजट फोन Lava Bold N2 Pro 4G कल दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। Unisoc T7250 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और बिना किसी फालतू ऐप (Bloatware) वाले इस फोन की पूरी डिटेल यहां पढ़ें।

Lava Bold N2 Pro 4G Launch: लावा का नया हैंडसेट Lava Bold N2 Pro 4G मंगलवार, 31 मार्च को दोपहर 12 बजे आधिकारिक तौर पर भारत में एंट्री करेगा। फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट के अनुसार, यह फोन दो आकर्षक कलर्स- ऑरोरा गोल्ड (Aurora Gold) और एक्लिप्स ग्रे (Eclipse Gray) में उपलब्ध होगा।

Android 15 और नो-ब्लॉटवेयर का अनुभव
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका सॉफ्टवेयर है। लावा बोल्ड N2 प्रो 4G लेटेस्ट Android 15 पर चलेगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन में ग्राहकों को क्लीन यूजर इंटरफेस मिलेगा, यानी इसमें कोई फालतू प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स (Bloatware) और विज्ञापन (Ads) नहीं होंगे।

पावरफुल डिस्प्ले और प्रोसेसर
लावा के इस नए फोन में 6.67-इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा और बैटरी की ताकत
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसे USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकेगा। यह फोन धूल और पानी की हल्की बौछारों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।

कीमत पर टिकी सबकी नजरें
Lava Bold N2 Pro 4G एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। हालांकि इसकी असल कीमत और सेल ऑफर्स का खुलासा कल लॉन्चिंग के दौरान ही होगा। लावा का यह कदम बजट सेगमेंट में अन्य चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है।

7