Honor WIN गेमिंग लैपटॉप अप्रैल 2026 में लॉन्च होने जा रहा है। इसमें Intel i7 प्रोसेसर, 16GB RAM, और Hunter सीरीज़ का स्टाइलिश डिजाइन मिलेगा। देखिए पूरी डिटेल्स।

Honor WIN Gaming Laptop: Honor ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अप्रैल में अपना नया गेमिंग लैपटॉप Honor WIN लॉन्च करने जा रहा है। यह लैपटॉप खास तौर पर प्रो गेमिंग और एस्पोर्ट्स यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। लीक और टीज़र पोस्टर्स के अनुसार, इसमें 16GB DDR5 RAM, Intel Core i7 प्रोसेसर और Nvidia RTX 5060 GPU जैसे पावरफुल हार्डवेयर होंगे।

डिवाइस में Hunter सीरीज़ की विज़ुअल आइडेंटिटी और एस्पोर्ट्स-फ्रेंडली डिजाइन देखने को मिल सकता है, जबकि Delta Force लीग के साथ इसका जुड़ाव इसे प्रो गेमर्स के लिए और भी आकर्षक बनाता है। लॉन्च से पहले ही इस लैपटॉप की खूब चर्चा हो रही है, और अब फैंस बेसब्री से इसके फीचर्स और रिलीज़ डेट का इंतजार कर रहे हैं।  

Honor WIN गेमिंग लैपटॉप जल्द होगा लॉन्च 
WIN गेमिंग लैपटॉप किसी बड़े सरप्राइज की तरह नहीं है। Honor ने 2024 की शुरुआत में Hunter ब्रांडिंग को फिर से लॉन्च करते समय यह संकेत दिए थे कि वह गेमिंग हार्डवेयर में वापसी करने वाला है।

दिसंबर 2025 में, Honor के PC डिवीजन के जनरल मैनेजर Zhu Chencai ने बताया कि नया गेमिंग लैपटॉप जल्द ही आने वाला है। उसी समय कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया कि यह डिवाइस 2026 में लॉन्च होगा और Delta Force एस्पोर्ट्स लीग के साथ जुड़ा होगा।

Honor WIN गेमिंग लैपटॉप के अनुमानित स्पेसिफिकेशन 
पहले की रिपोर्ट्स के अनुसार, Honor WIN गेमिंग लैपटॉप के बेस वेरिएंट में Intel Core i7-14650HX प्रोसेसर, Nvidia RTX 5060 GPU, 16GB DDR5 RAM और 512GB या 1TB SSD स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, हाई-एंड वेरिएंट में Ultra 9 290HX Plus प्रोसेसर और RTX 5070 GPU के साथ सिस्टम पावर 250W से भी अधिक हो सकती है।

डिजाइन की बात करें तो यह लैपटॉप Hunter सीरीज़ की विज़ुअल आइडेंटिटी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें लाइटेड Hunter लोगो और एस्पोर्ट्स-स्टाइल लुक देखने को मिलेगा, लेकिन यह ओवरड्रेम किए बिना पेश किया जाएगा। Honor इस डिवाइस को खासतौर पर प्रोफेशनल गेमिंग के लिए पोजिशन कर रहा है, और Delta Force लीग के साथ साझेदारी इसे गेमिंग कम्युनिटी के लिए और भी आकर्षक बनाती है।