UP Police paper leak: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर रविवार को प्रयागराज पहुंचे, यहां तैयारी कर रहे युवओं की परेशानी समझी।
UP Police paper leak: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थी। राहुल गांधी ने यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद कर बेरोजगारी के बीच उनके हालात और संघर्ष को समझने की कोशिश की। अंकित नाम के युवा ने बताया कि लाखों रुपए लगाकर पिछले कई साल से तैयारी कर रहा हूं, लेकिन पेपर लीक हो गया। 20 हजार देकर दो बार कोचिंग भी की। 130 में से 110 सवालों के उत्तर लिखकर आया है, लेकिन नकल माफिया के चलते नौकरी नहीं मिल पाती। मेरा भाई तो पिछले साल साल से प्रयागराज में नौकरी की तैयारी कर रहा है।