उत्तरप्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने गुरुवार को हनुमान मंदिर को हिंदू मुस्लिम एकता का केंद्र बताया है। कहा कि इस मंदिर का निर्माण वाजिद अली शाह की दादी के आदेश पर हुआ था।
लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर के उद्दाघटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने हनुमान मंदिर को हिंदू मुस्लिम एकता का केंद्र बताया। कहा, इस मंदिर का निर्माण वाजिद अली शाह की दादी के आदेश पर हुआ था। राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' प्रत्येक भारतीय के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।