- Last Updated: 19 Jun 2024, 04:17 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
6 घंटे लेट हुई मुंबई की फ्लाइट, अयोध्या एयरपोर्ट में हंगामा।
Ayodhya airport protest: मुंबई से रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को 1145 बजे वापस लौटना था, लेकिन उनकी फ्लाइट शाम 4 बजे तक अयोध्या से रवाना नहीं हुई, जिससे वह विरोध प्रदर्शन करने लगे।
Ayodhya airport protest: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा, जब उनकी फ्लाइट छह घंटे बाद भी गंतब्य के लिए रवाना नहीं हो पाई। मुंबई से आए यह श्रद्धालु बुधवार दोपहर अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के खिलाफ नारेबाजी भी की, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया।
छह घंटे बाद भी रवाना नहीं हुई फ्लाइट
यात्री ने बताया कि अयोध्या से मुंबई जाना था, लेकिन 12 बजे की फ्लाइट तीन बजे तक रवाना नहीं हुई। पहले इसका समय बढ़ाकर तीन बजे किया गया, लेकिन अब कोई बताने वाला नहीं है कि यह फ्लाइट जाएगी भी या नहीं।
वीडियो देखें...
अयोध्या की खबरा हो रही क्षवि
यात्री ने बताया कि दूर-दराज से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन हवाई कंपिनयों की मनमानी से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इससे अयोध्या की क्षवि खबरा होती है।
दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी
गोरखपुर से आए यात्री ने बताया, उन्हें मुंबई जाना है। सुबह 6 बजे बिना खाए पीए गोरखपुर से आ गए, लेकिन पौने 12 बजे की फ्लाइट को री-शेड्यूल कर पहले सवा तीन बजे का समय दिया। अब कहा जा रहा, 5 बजे के बाद उड़ान भरेगी। मुंबई से हमें दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी।
दिल्ली से दरभंगा जा रहे यात्री गर्मी में हुए परेशान
इधर, दिल्ली से दरभंगा जा रहे स्पाइसजेट (SG 486) के यात्रियों को एक घंटे भीषण गर्मी के बीच परेशान होना पड़ा। बिना AC वाले इस विमान में गर्मी के चलते कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। दिल्ली से दरभंगा जा रहे रोहन कुमार ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद एक घंटे AC चालू नहीं हुआ। फ्लाइट का तापमान 40 डिग्री था। यात्री परेशान थे, उड़ान भरने के बाद AC चालू किया गया।