Lok Sabha Elections-2024: समाजवादी पार्टी की लखनऊ में मंगलवार को बड़ी बैठक हुई। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पार्टी के सीनियर नेताओं से विचार मंथन के बाद कहा, प्रदेश में बुनियादी समस्याएं जस की तस हैं। बीजीपी इस चुनाव में सफाया होगा
Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव में मिशन-80 का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को बड़ी बैठक की। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पार्टी के सभी सीनियर नेता मौजूद रहे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा। जिसमें भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया होगा।
अखिलेश यादव ने NCRB के आंकड़े गिनाए। कहा, उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। दिल्ली में जब से भाजपा सरकार बनी है। एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। कस्टोडियल डेथ में उत्तर प्रदेश सबसे आगे बढ़ता नजर आ रहा है।