Hardoi Road Accident: हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे अवधेश का परिवार हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में अवधेश के साथ उनकी पत्नी सुधा, बेटी सुनैना, हीरो, कोमल, लल्ला, बुद्ध और दामाद करन की मौत हुई।
Hardoi Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रेत लोड ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। हादसे में घर के बाहर सो रहे परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई। चुंगी नंबर दो पर बुधवार रात 1:30 बजे हुए इस हादसे में पति-पत्नी, 4 बच्चे, दामाद और नातिन की मौत हुई है। परिवार में अब सिर्फ बच्ची बची है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए हैं।
सबने साथ भोजन कर सोया था
मल्लावां थाना क्षेत्र के कटरा विल्हौर मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे इस परिवार के सभी सदस्यों ने मंगलवार रात खुशी-खुशी खाना खाया और घर के बाहर सो गए. तभी देर रात आए बालू से ओवरलोड ट्रक उनके ऊपर पलट गया। हादसे के बाद कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया।