- Last Updated: 07 Mar 2024, 03:37 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
BJP President JP Naddha in Agra UP
BJP President JP Naddha in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को भाजपा का अनुसूचित जाति महासम्मेलन हुआ। सीएम योगी और जेपी नड्ढा भी शामिल हुए।
BJP President JP Naddha in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति महासम्मेलन आयोजित किया है। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से भाजपा के हजारों पदाधिकारी व हितग्राही शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
भाजपा अध्यक्ष नड्ढा ने कहा, कांगेस ने हमेशा दलितों का दमन किया है। भारत रत्न भीमराव आम्बेडकर की भी उपेक्षा की। उन्हें चुनाव में हराने और संसद पहुंचने से रोका गया। मरणोपरांत भारत रत्न भी समय पर नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने दलित भाइयों का कई मायनों में कल्याण किया है। केंद्र सरकार में 12 दलित मंत्री हैं। अटल जी की सरकार में पहली बार दलित अध्यक्ष बने। मोदी सरकार में पहली बार रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया। आजाक विभाग का बजट दोगुना कर दिया गया है।
2016 तुलना में दोगुनी छात्रवृत्ति की राशि
अनुसूचित जाति महासम्मेलन' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में जो छात्र अनुसूचित जाति से चुने गए हैं, उनकी छात्रवृत्ति की राशि 2016 तुलना में दोगुनी कर दी गई है।