BJP MLA Prempal Dhangar Controversy: फिरोजाबाद के टूंडला से विधायक प्रेमपाल धनगर क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। नगला डूमर गांव में उनकी युवक से झड़प हो गई थी।
BJP MLA Prempal Dhangar Controversy : फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रेमपाल धनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक युवक नोकझोंक करते नजर आ रहे हैं। विधायक ने भरी भीड़ में उसे तमीज से बात करने और विधायक की औकत का अहसास कर रहे हैं। युवक की गलती यह थी कि सने चुनाव बाद पहली बार पहुंचने पर सवाल उठा दिए थे।