Bharat Jodo Nyay Yatra in Moradabad UP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 42वें दिन मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याया यात्रा शुरू की। प्रियंका गांधी के साथ किया रोड शो।

Bharat Jodo Nyay Yatra in Moradabad UP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा में 42वें दिन प्रियंका गांधी साथ आईं। यात्रा शुक्रवार को प्रियंका के ससुराल मुरादाबाद में थी। लिहाजा, राहुल के साथ खुली जीप में उन्होंने रोड-शोकर जनता संवाद किया। कहा, युवा हो या किसान भाजपा सरकार हर वर्ग पर जुल्मा ढा रही है। 

मुरादाबाद में में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, केंद्र व प्रदेश में बार-बार भाजपा सरकार बन रही है। आपकी बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकार की नियत और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, किसान 2 साल से आंदोलन कर रहे हैं। तब भी सुनवाई नहीं हो रही। 6 किसानों को जीप के नीचे कुचलने वालों और महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों के घार सरकार बुलडोजर नहीं चलता। 

अग्निवीर योजना से 90 फीसदी आबादी का रास्ता बंद 
न्याय यात्रा के दौरान मुरादाबाद की जनता से संवाद करते हुए  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया कि कैसे तीन लोग मिलकर जनता का रुपया लूट रहे हैं। सरकारी सम्पतियों को बेचा जा रहा है। राहुल ने कहा, यहां एक धर्म को दूसरे धर्म और एक जात को दूसरी जात से लड़ाया जाता है। भाषा और क्षेत्र के नाम पर दूरियां पैदा की जाती हैं। फिर 24 घंटा आपका धन लूटा जाता है। कहा, अग्निवीर योजना लेकर आए ताकि, 90 फीसदी आबादी का रास्ता बंद कर सकें। 

WATCH VIDEO