Alexa Saves Girl from Monkey Attack: एलेक्सा अमेजॅन का क्लाउड-आधारित वॉयस इंटरएक्टिव वॉयस असिस्टेंट है। यह आपकी पसंदीदा प्लेलिस्ट को प्ले कर सकता है। बुनियादी कमांड लेने के अलावा, एलेक्सा आपके कनेक्टेड स्मार्ट होम के बाकी हिस्सों को भी कमांड दे सकता है। 

Alexa Saves Girl from Monkey Attack: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप टेक्नोलॉजी का लोहा मान जाएंगे। वॉइस कमांड पर चलने वाले म्यूजिक सिस्टम एलेक्सा की मदद से 15 साल की लड़की ने अपनी 15 महीने की मासूम भतीजी की जान बचाई। घर में बंदर घुस आया था। उस वक्त घर पर कोई बड़ा शख्स नहीं था। लड़की ने एलेक्सा से कुत्तों के भौंकने की आवाज निकालने का कमांड दिया। फिर क्या था, एलेक्स एक्टिव हो गई। उसने बंदरों के भौंकने की आवाज निकाली। बंदर दुम दबाकर भाग गया। 

मेहमानों को छोड़ने के लिए बाहर निकले थे पंकज
दरअसल, बस्ती जिले के आवास विकास कॉलोनी में पंकज ओझा का मकान है। पंकज के घर मेहमान आए थे। वे मेहमानों को छोड़ने के लिए बाहर निकले। लेकिन गलती से मेन गेट खुला छोड़ गए। 15 साल निकिता घर के अंदर सोफे पर 15 महीने की भतीजी के साथ खेल रही थी। जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में थे। उसी समय बंदर घर में घुस आया और बर्तन उठाकर खाने की तलाश करने लगा। जिससे दहशत का माहौल पैदा हो गया। 

निकिता भी डर गई, लेकिन जैसे ही बंदर ने उनके पास आने की कोशिश की तो उसकी नजर फ्रिज पर रखी एलेक्सा पर पड़ी। उसने तुरंत एलेक्सा को भौंकने का आदेश दिया और जैसे ही डिवाइस ने जोर से भौंकने की आवाज निकाली, बंदर डर गया और बालकनी से बाहर भाग गया।

पंकज, निकिता और 15 माह की मासूम बच्ची।

घटना के बारे में बताते हुए निकिता की मां शिप्रा ओझा ने कहा कि निकिता की सूझबूझ ने दोनों लड़कियों को बंदर के हमले से बचा लिया।  शिप्रा ने कहा कि एलेक्सा डिवाइस के इतने अच्छे इस्तेमाल से दोनों की जान बच गई। हम दूसरे कमरे में थे लेकिन बेटी निकिता की समझदारी के कारण उसने एलेक्सा से कुत्ते की आवाज निकालने को कहा और आवाज सुनकर बंदर भाग गया।

क्या है एलेक्सा?
एलेक्सा अमेजॅन का क्लाउड-आधारित वॉयस इंटरएक्टिव वॉयस असिस्टेंट है। यह आपकी पसंदीदा प्लेलिस्ट को प्ले कर सकता है। बुनियादी कमांड लेने के अलावा, एलेक्सा आपके कनेक्टेड स्मार्ट होम के बाकी हिस्सों को भी कमांड दे सकता है।