UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे में दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 8 ग्राहक और दो महिलाएं शामिल हैं। यह महिलाएं राजस्थान, कोलकाता और मुंबई की युवतियों को बंधक बनाकर गलत काम कराती थीं।

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने कोलकाता, मुंबई और राजस्थान की 6 युवतियों को मुक्त कराया है। आरोपी इन्हें बंधक बनाकर जबरन गलत काम करवाते थे। ताजगंज के बसई खुर्द इलाके में संचालित इस अड्डे से पुलिस ने 2 महिला संचालकों और 8 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। 

मकान में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं 
दिल्ली की फ्रीडम फर्म एनजीओ ने सोमवार को पुलिस की मदद से यहां छापा डलवाया। जहां से 6 को मुक्त कराते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मकान से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।

दिल्ली के एनजीओ ने कराई कार्रवाई
एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया, बसई खुर्द के मुकुंदविहार स्थित मकान में देह व्यापार की सूचना दिल्ली के एनजीओ ने दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ रेड मारी तो 8 ग्राहक और 4 महिलाओं के साथ दो किशोरियां मिलीं। इस ठीहे का संचालन 65 वर्षीय महिला करती थी। पास में स्थित उसके दूसरे घर की तलाशी भी ली गई है।  

यह भी पढ़ें: Tourist Auto Friend: आगरा में पर्यटक ऑटो मित्र, क्यूआर कोड स्कैन कर खरीदें ताजमहल की टिकट 

किशोरियों से मारपीट, भूखा रखती थीं महिलाएं
किशोरियों ने बताया कि आरोपी महिलाएं विरोध करने पर उनसे मारपीट करती थीं। भूखा रखती थीं। जबकि, ग्राहकों को भोजन पानी के साथ शराब और बीयर भी उपलब्ध कराई जाती थी। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है।