Amit Shah Rajasthan visit: गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को सीकर में रोड-शो कर प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
Amit Shah Rajasthan visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को राजस्थान में सीकर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। अमित शाह ने रविवार शाम 5:15 बजे कल्याण जी मंदिर से रोड-शो शुरू किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सीकर लोकसभा के उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती भी मौजूद हैं। रोड-शो मंदिर परिसर से घंटाघर से जाट बाजार होते हुए तापड़िया बगीची की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान जगह जगह पुष्पवर्षा कर शाह का स्वागत किया गया।