Karanpur assembly Election Result update:: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी और भजनलाल शर्मा सरकार के कृषि विपण मंत्री सुरेंद्रपाल पाल सिंह टीटी चुनाव हार गए। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर कुन्रर ने उन्हें 12 हजार से अधिक मतों से हराया है। सुरेंद्रपाल राजस्थान सरकार में कृषि विपणन मंत्री थे।
Karanpur assembly Election Result update:: राजस्थान के कृषि विपणन मंत्री मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी चुनाव हर गए। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर कुन्रर ने उन्हें 12 हजार से अधिक मतों से हराया है। सुरेंद्रपाल लगातार दूसरी बार चुनाव हारे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में सुरेंद्रपाल को कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर कुन्रर के पिता ने चुनाव हराया था।
डोटासरा ने कसा तंज
करणपुर विधानसभा क्षेत्र से मंत्री सुरेंद्रपाल की हार पर पहली प्रतिक्रिया पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा की ओर से आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा भाजपा की नई पर्ची सरकार कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलती रही, उधर जनता ने इनका मंत्री ही बदल दिया