Fire breaks out in school : राजस्थान के अजमेर की जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसमें नीचे स्कूल तो ऊपरी मंजिल पर कॉल सेंटर चल रहा था।
Fire breaks out in school : अजमेर के पंचशील इलाके में संचालित किड्स सद्गुरु स्कूल के ऊपरी हिस्से में अचानक आग भड़क गई। आगजनी की इस घटना से घंटों अफरा तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर स्कूली बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन ऊपरी मंजिल में संचालित कॉल सेंटर के कर्मचारी फंस गए। ऑफिस की खिड़कियों में लगे कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।