Road Accident in ahmednagar: महाराष्ट्र के अहमदनगर में देर रात हुए रोड एक्सीडेंट में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई घायल भी हुए हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इनकी संख्या अभी बढ़ने की आशंका है।
स्थानीय लोगों की मानें तो अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर मंगलवार रात तकरीबन ढाई बजे मुसाफिरों को लेकर जा रही रोडवेज की बस ट्रैक्टर से भिड़ गई। इसके बाद एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल मच गया। घायलों की चीख-पुकार सुन रास्ते से गुजर रहे लोग रुके और पुलिस को सूचना दी। साथ ही वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव व्यवस्थित कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन किनारे करवाए, तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो पाया।
यह भी पढ़ें: मुंबई में लोकल ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पर काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौत
ठाणे में पुल से टकरया ट्रक, पांच घंटे आवागमन प्रभावित
इधर, मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे की व्यस्त सड़क पर टमाटर ले जा रहा ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। पुल से टकराने के बाद यहां तकरीबन पांच घंटे तक प्रभावित रहा। यह हादसा घोड़बंदर रोड स्थित पाटलिपाड़ा पुल पर अलसुबह 4.14 बजे हुई थी। नागरिक आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी के मुताबिक, हादसे के बाद वाहन से तेल लीक हो गया और सड़क पर टमाटर बिखर गए थे।










