Logo
Maharashtra Lok Sabha Election Results 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक ने 22 सीटें जीतीं और 8 पर निर्माणयक बढ़त बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। एनडीए को यहां 12 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

Maharashtra Lok Sabha Election Results 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक ने 29 सीटें जीत कर शानदार प्रदर्शन किया। एनडीए को यहां 17 सीटों से संतोष करना पड़ा है। एक सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट विजयी रहे। महाराष्ट्र में मुख्य रूप से महायुति गठबंधन (भाजपा, सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और डिप्टी सीएम अजित पवार की एनसीपी) और महा विकास अघाड़ी (शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस) के बीच कड़ा मुकाबला रहा। दो साल के राजनीतिक उथल-पुथल के बाद, यह चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर कुल 1,121 उम्मीदवार मैदान में थे।


कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे:

पार्टी      जीत   आगे      कुल
शिवसेना (शिंदे गुट)  7    0     7
बीजेपी        9      0    9
शिवसेना (यूबीटी)  9    0    9
एनसीपी (शरद पवार)  7    0    7
एनसीपी (अजित पवार)  1    0     1
कांग्रेस      13    0    13
AIMIM   0    0    0
निर्दलीय      1    0    1
कुल  0   46   48

    लाइव अपडेट्स: 

    • बीते साल शरद पवार को अपने ही परिवार में बगावत का सामना करना पड़ा था। उनके भतीजे अजित पवार ने पार्टी का नाम और निशान दोनों छीन लिया। शरद पवार बस कुछ मुट्ठी भर नेताओं और विधायकों के साथ अकेले रह गए थे। अब ग्यारह महीने बाद एक बार फिर से इस शरद पवार ने अपनी ताकत दिखा दी है। शरद पवार की पार्टी  एनसीपी शरद पवार ने महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ था और इनमें से 8 सीटों पर आगे चल रही है। 
    • लोकसभा चुनाव में पवार पर सबसे ज्यादा नजर थी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि पवार को इंडिया ब्लॉक के गठन के पीछे का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। इसके साथ ही इस लोकासभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी का भविष्य दांव पर लगा था। पवार ने लोकसभा चुनाव 2024 में वापसी कर दिखा दिया है कि उनकी भले ही ज्यादा हो गई हो, लेकिन राजनीति कौशल के मामले में अब भी वह सियासत के बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं।
    • महाराष्ट्र की सात लोकसभा सीटों पर वोटों का अंतर 1 लाख से ज्यादा हो गया है:
    1. जलगांव - बीजेपी की स्मिता वाघ (1.9 लाख वोटों का अंतर)
    2. मुंबई उत्तर - बीजेपी के पीयूष गोयल (2 लाख वोटों का अंतर)
    3. रावर - बीजेपी की रक्षा खाड़े (1.4 लाख वोटों का अंतर)
    4. उस्मानाबाद - ओम राजेनिंबलकर (1.6 लाख वोटों का अंतर)
    5. कल्याण - शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (1.8 लाख वोटों का अंतर)
    6. ठाणे - शिवसेना के नरेश म्हस्के (1.5 लाख वोटों का अंतर)
    7. नंदुरबार - कांग्रेस के गोवाल पदवी (1.4 लाख वोटों का अंतर)
    • प्रकाश अम्बेडकर की अगुवाई वाले  वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA)बीते दो लोकसभा चुनावों की तुलना में इस लोसकभा चुनाव में लोगों का समर्थन जुटाने में विफल रही। पुणे में बीजेपी के मुरलीधर मोहोल को सिर्फ 11,800 वोट ही मिल पाए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वीबीए के कैंडिडेट को 41 हजार वोट मिले थे।  वीबीए के मावल कैंडिडेट माधवी जोशी को 8, 500 वोट मिले हैं। शिवसेना के कैंडिडेट संजोग वाघेरे से 37,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिरूर में वीबीए के कैंडिडेट डॉ. अनवर शेख को दोपहर 1.30 बजे तक सिर्फ 3100 वोट मिले हैं। इस सीट से एनसीसी शरद पवार गुट के डॉ. अमोल कोल्हे 29,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

    • शुरुआती दौर में बढ़त के बाद, बीड लोकसभा सीट से भाजपा की पंकजा मुंडे 6,808 वोटों से पीछे चल रही हैं। 

    • मुंबई उत्तर सीट के पीयूष गोयल 1.6 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • मुंबई उत्तर मध्य में उज्ज्वल निकम 50,699 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • वंचित बहुजन अघाड़ी के उम्मीदवार संतोष अंबुलगे को 3,909 वोट मिले हैं और वे नोटा वोटों से पीछे हैं।

    • उस्मानाबाद में, शिवसेना यूबीटी के ओमराजे निंबालकर 86,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • ठाणे में, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार नरेश म्हास्के वर्तमान में 2,58,688 पर हैं, जो 89,000 से अधिक वोटों से आगे हैं। सेना (यूबीटी) के उम्मीदवार राजन विचारे को अब तक 1,69,183 वोट मिले हैं।

    • रुझानों के मुताबिक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पूर्व सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी मुंबई उत्तर और मुंबई उत्तर मध्य सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना मुंबई उत्तर पश्चिम सीटों पर आगे चल रही है।

    • मुंबई दक्षिण से मौजूदा लोकसभा सांसद अरविंद सावंत शिंदे के नेतृत्व वाली सेना की यामिनी जाधव से 25,272 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि मुंबई दक्षिण मध्य से अनिल देसाई शिंदे सेना के मौजूदा सांसद राहुल शेवाले से 21,210 मतों से आगे चल रहे हैं। 

    • मुंबई उत्तर पूर्व से संजय दीना पाटिल भाजपा के मिहिर कोटेचा से 8349 मतों से आगे चल रहे हैं।

    • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटिल से 70,071 मतों से आगे चल रहे हैं।

    • मुंबई उत्तर मध्य से उज्ज्वल निकम कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से 36,922 मतों से आगे चल रहे हैं। 

    • शिवसेना शिंदे गुट के रवींद्र वायकर उद्धव शिवसेना गुट के अमोल कीर्तिकर से केवल 2,580 मतों से आगे चल रहे हैं।
      2019 में बीजेपी और शिवसेना ने मुंबई की सभी छह सीटें जीती थीं।

    • मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 12,352 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

    • शिरुर एनसीपी (एसपी) अमोल कोल्हे 18,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • पालघर से बीजेपी उम्मीदवार हेमंत सावरा आगे चल रहे हैं।

    • औरंगाबाद से एआईएमआईएम इम्तियाज जलील बढ़त बनाए हुए हैं।

    • धुले से कांग्रेस उम्मीदवार शोभा बच्छाव 3,304 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

    • नंदुरबार से कांग्रेस उम्मीदवार गोवाल पडवी 19,396 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • भिवंडी से बीजेपी उम्मीदवार राज्य मंत्री कपिल पाटिल आगे चल रहे हैं।

    • अहमदनगर से बीजेपी उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल आगे चल रहे हैं।

    • चौथे राउंड के अंत में सोलापुर सीट पर प्रणीति शिंदे 21,000 वोटों से आगे चल रही हैं।

    • मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना के रवींद्र वायकर शिवसेना यूबीटी के अमोल कीर्तिकर से 5,155 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • अमरावती में नवनीत राणा 2,895 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

    • बारामती में सुप्रिया सुले 14,000 वोटों से आगे चल रही हैं।

    • वर्धा एनसीपी (एसपी) अमर काले आगे चल रहे हैं।

    • कल्याण सीट पर श्रीकांत शिंदे 25,334 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • रावेर बीजेपी उम्मीदवार रक्षा खडसे 45,000 वोटों से आगे चल रही हैं।

    • बीड एनसीपी (एसपी) बजरंग सोनवाना पंकजा मुंडे से 2,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • नागपुर में नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं।

    • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से 12,352 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • शिरुर एनसीपी (एसपी) अमोल कोल्हे 18,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • अब तक के रुझानों के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) के कैंडिडेट ओमराजे निंबालकर धाराशिव सीट पर 53,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • डॉ. अमोल कोल्हे एनसीपी (एसपी) शिवाजीराव पाटिल एनसीपी (एसपी) से 20,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • शिरडी निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे 9,818 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि शिवसेना के लोखंडे सदाशिव किसान और वीबीए के उत्कर्षा रूपवते पीछे चल रहे हैं।

    • सतारा सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट उदयनराजे भोसले 20,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, एनसीपी (एसपी) के शशिकांत शिंदे आगे चल रहे हैं।

    • औरंगाबाद में राज्य मंत्री संदीपन भूमरे 6791 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • केंद्रीय मंत्री भारती पवार और भाजपा के कपिल पाटिल पीछे चल रहे हैं।

    • चंद्रपुर में, कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा धनोरकर भाजपा के सुधीर से आगे चल रही हैं मुनगंटीवार 24,605 ​​वोटों से आगे चल रहे हैं

    • रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पीछे चल रहे हैं।

    • ठाणे से शिवसेना उम्मीदवार नरेश मस्के 10,173 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • मुंबई उत्तर मध्य से भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निक्कम कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से आगे चल रहे हैं।

    • सतारा से एनसीपी (सपा) शशिकांत शिंदे आगे चल रहे हैं।

    • बीड में बीजेपी कैंडिडेट पंकजा मुंडे तीसरे राउंड में एनसीपी (शरद पवार) के कैंडिडेट बजरंग सोनवाने से पीछे चल रही हैं।

    • बारामती में दूसरे राउंड के बाद एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले भाभी सुनेत्रा पवार से 11,532 वोटों से आगे चल रही हैं।

    • यवतमाल-वाशिम में शिवसेना (यूबीटी) के कैंडिडेट संजय देशमुख 1,104 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • सांगली से कांग्रेस के कैंडिडेट बागी विशाल पाटिल 2505 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • हटकनंगले में शिवसेना के प्रत्याशी धैर्यशील संभाजीराव माने 1,275 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • जलगांव में बीजेपी की स्मिता उदय वाघ ने बढ़त हासिल कर ली है।

    • पालघर में बीजेपी के कैंडिडेट डॉ. हेमंत विष्णु सावरा 1,001 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • शिरडी सीट से  भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे आगे चल रहे हैं।

    • जालना में रावसाहेब दानवे 386 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • भिवंडी में बीजेपी के कैंडिडेट कपिल मोरेश्वर पाटिल 3,035 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • मुंबई उत्तर पूर्व से शिवसेना यूबीटी के कैंडिडेट संजय दीना पाटिल बीजेपी से 7,245 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • आदिवासी बहुल नंदुरबार में कांग्रेस के गोवाल पडवी बीजेपी की कैंडिडेट  हिना गावित से 5,550 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • AIMIM के इम्तियाज जलील सैयद ने औरंगाबाद में पार्टी का खाता खोला है। जहां से सैयद 10,829 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • महाराष्ट्र में एनडीए 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन 16 सीटों पर आगे चल रहा है। बारामती से सुप्रिया सुले और मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी कैंडिडेट उज्जवल निकम आगे चल रहे हैं।

    • पहले चरण की काउंटिंग के बाद मौजूदा रुझान

    • एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और बुलढाणा सीटों पर आगे चल रही है। 

    • नासिक में शिवसेना यूबीटी के कैंडिडेट राजाभाऊ वाजे आगे चल रहे हैं। 

    • शिवसेना कैंडिडेट राहुल शेवाले 5,616 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

    • मावल में शिवसेना के श्रीरंग अप्पा चंदू बारने 3,395 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

    • बारामती में सुप्रिया सुले को 33,285 वोट मिले हैं, जबकि सुनेत्रा पवार को पहले राउंड के बाद 26,552 वोट मिले हैं। 

    • पुणे में भाजपा के मुरलीधर मोहोल 5,055 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

    • मुंबई उत्तर मध्य में भाजपा के उज्ज्वल निकम कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से आगे चल रहे हैं। 

    • रायगढ़ में शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार अनंत गीते चुनाव आयोग के अनुसार 4,468 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

    • कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज 2,016 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    • चुनाव आयोग के आंकडों के मुताबिक बीजेपी और शिवसेना दोनों साथ मिलाकर 11 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर आगे चल रहा है। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी सभी सीटों पर पीछे है। 

    • चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना दो सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण से 2,093 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, ठाणे से शिवसेना के कैंडिडेट नरेश म्हास्के शुरुआती रुझानों में 613 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस बीच, बारामती सीट से सुप्रिया सुले पहले दौर की काउंटिंग में अपनी भाभी और डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से 6,000 वोटों से आगे चल रही हैं। 

    • शुरुआती रुझानों में पुणे लोकसभा सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट रवींद्र धांगेकर पहले दौर की काउंटिंग में आगे चल रहे हैं। धांगेकर का मुकाबला दो बार के सांसद मुरलीधर मोहोल से है।

    • शुरुआती रुझानों  के मुताबिक महाराष्ट्र में विपक्षी एमवीए 28 सीटों पर और महायुति गठबंधन 26 सीटों पर आगे चल रही है। एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने बारामती में अपनी भाभी सुनेत्रा पवार को पीछे छोड़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस के श्यामकुमार बर्वे रामटेक भी आगे चल रहे हैं। कोल्हापुर से कांग्रेस के कैंडिडेट शाहू महाराज छत्रपति 6000 से अधिक सीटों से आगे चल रहे हैं। 

    • पोस्टल बैलट के रुझानों के मुताबिक महाराष्ट्र की 48 सीटों में से सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन 26 सीटों पर और विपक्ष 22 सीटों पर आगे चल रहा है।

    • शुरुआती रुझान के मुताबिक, मुंबई दक्षिण से शिवसेना (यूबीटी) के सिटिंग एमपी अरविंद सावंत आगे चल रहे हैं।

    • कोल्हापुर सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट शाहू महाराज आगे चल रहे हैं।

    • रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे शुरुआती चरण में आगे चल रहे हैं।

    • रावेर लोकसभा सीट से भाजपा की मौजूदा सांसद रक्षा खडसे आगे चल रही हैं।

    • नागपुर सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं।

    • मुंबई उत्तर पश्चिम में शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर आगे चल रहे हैं।

    • पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज शिवसेना उम्मीदवार संजय मंडलिक से आगे चल रहे हैं।

    • सोलापुर में कांग्रेस की उम्मीदवार प्रणति शिंदे भाजपा के राम सतपुते से आगे चल रही हैं।

    • सांगली में निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल आगे चल रहे हैं।

    • बीड में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे आगे चल रही हैं।

    • भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि पार्टी के ही नेता पीयूष गोयल भी मुंबई उत्तर सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं, एनसीपी (एससीपी) की सुप्रिया सुले बारामती सीट से अपनी भाभी से आगे चल रही हैं।
    • अमरावती के विधायक रवि राणा ने मंगलवार को दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के 15 दिन बाद मोदी सरकार में शामिल हो जाएंगे। अमरावती जिले के बडनेरा से विधायक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वह जानते हैं कि उद्धव ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में किस तरह बोल रहे हैं।
      रवि राणा ने दावा किया, "मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि मोदी जी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के 15 दिन बाद उद्धव ठाकरे मोदी सरकार में और मोदी जी के साथ नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला दौर पीएम मोदी जी है और उद्धव ठाकरे को भी यह पता है।"युवा स्वाभिमान पार्टी के विधायक ने कहा कि राज्य में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं को ब्ल्ड प्रेशर की दवा और डॉक्टर साथ रखना चाहिए क्योंकि चुनाव नतीजे आने के बाद उनमें से कई नेता बीमार पड़ सकते हैं। 
    • महाराष्ट्र के काउटिंग सेंटर्स पर चुनाव अधिकारी पहुंच गए हैं। मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नागपुर के एक काउंटिंग सेंटर पर मंगलवार को मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

    महाराष्ट्र में किस सीट से कौन आगे (Maharashtra Result 2024 Constituency Wise): 

    लोकसभा सीट   BJP (NDA)  Congress (INDIA) नतीजा
    रामटेक    राजू देवनाथ परवे श्यामकुमार दौलत बर्वे  
    नागपुर     नितिन जयराम गड़करी     विकास ठाकरे  
    भंडारा गोंदिया    सुनील बाबूराव मेंढे     प्रशांत यादवराव पडोले  
    गढ़चिरोली चिमुर      अशोक महादेव राव नेते   नामदेव दासाराम कृष्ण  
    चंद्रपुर     सुधीर मुनगंटीवार     प्रतिभा सुरेश धानोरकर  
    बुलढ़ाना     प्रतापराव गणपतराव जाधव   नरेंद्र खेडेकर  
    अकोला   अनुप धोत्रे अभय काशीनाथ पाटिल  
    अमरावती   नवनीत राणा  बलवंत बसवंत वानखेड़े  
    वर्धा    रामदास चंद्रभानजी तडस  अमर काले  
    यवतमाल वाशिम भावना गवली संजय उत्तमराव देशमुख  
    हिंगोली  प्रतापराव पाटिल चिखलीकर वसंतराग बलवंतराग चव्हाण  
    नांदेड़  बाबूराव कदम कोहलीकर  नागेश पाटिल आष्टीकर  
    परभनी   महादेव जानकर  संजय हरिभाऊ जाधव  
    रायगढ़  राधेश्याम मेनका सिंह  
    बारामती   सुनेत्रा अजित पवार  सुप्रिया सुले  
    उस्मानाबाद अर्चना पाटिल  ओमराजे निंबालकर  
    लातूर   सुधाकर तुकाराम श्रंगारे शिवाजीराव कालगे  
    सोलापुर  राम सातपुते  प्रणीति सुशीलकुमार शिंदे  
    माधा   रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक निंबालकर धैर्यशील मोहिते पाटिल  
    सांगली   संजयकाका पाटिल  चंद्रहार पाटिल  
    सातारा    छत्रपति उदयनराजे भोंसले शशिकांत शिंदे  
    रत्नागिरी सिंधुदुर्ग  नारायण राणे विनायक राउत  
    कोल्हापुर  संजय सदाशिव मांडलिक  शाहू शाहजी छत्रपति  
    हातकणंगले धैर्यशील माने सत्यजीत पाटिल  
    नंदुरबार    हीना विजयकुमार गावित  गोवाल के पदवी  
    जलगांव स्मिता वाघ करण बालासाहेब पाटिल पवार  
    रावेर रक्षा निखिल खडसे  श्रीराम पाटील  
    जालना      रावसाहेब दादाराव दानवे   कल्याण काले  
    औरंगाबाद        चंद्रकांत खैरे  सईद इम्तियाज जलील (Aimim)  
    मावल     श्रीरंग बार्ने     संजोग वाघेरे  
    पुणे       मुरलीधर किसान मोहोल  रवीन्द्र हेमराज धांगेकर  
    शिरूर         शिवाजीराव अधालाराव पाटिल अमोल रामसिंग कोल्हे  
    अहमदनगर     सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल    निलेश लंके  
    शिरडी     सदाशिव लोखंडे    भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे  
    बीड    पंकजा मुंडे     बजरंग सोनवर्ण  
    धुले       सुभाष रामराव भामरे  शोभा दिनेश बच्छव  
    दिंडोरी       भारती प्रवीण पवार   भास्कर भगरे  
    नासिक    हेमन्त गोडसे     राजाभाऊ वजे  
    पालघर     हेमंत विष्णु सावरा     भारती कामडी  
    भिवंडी         कपिल मोरेश्वर पाटिल सुरेश उर्फ बाल्या मामा म्हात्रे  
    कल्याण     श्रीकांत शिंदे     वैशाली दारेकर राणे  
    ठाणे     नरेश म्हस्के     राजन बाबूराव विचारे  
    मुम्बई उत्तर     पीयूष गोयल     भूषण पाटिल  
    मुम्बई उत्तर पश्चिम         रविन्द्र दत्ताराम वायकर अमोल गजानन कीर्तिकर  
    मुम्बई उत्तर पूर्व         मिहिर कोटेचा संजय दीना पाटिल  
    मुम्बई उत्तर मध्य         उज्जवल निकम वर्षा एकनाथ गायकवाड़  
    मुम्बई दक्षिण मध्य        राहुल शेवाले  अनिल देसाई  
    मुंबई दक्षिण         यामिनी जाधव अरविंद सावंत  

     

    एग्जिट पोल के सर्वे में किसे कितनी सीटें:

    एग्जिट पोल एजेंसी बीजेपी+ कांग्रेस+   अन्य
    Inh-हरिभूमि व जनता TV 22-26 23-25 00
    Axis My India Exit Poll 24-26  22-24 1-2
    C Voter Exit Poll 23-25 22-26 00
    INDIA TV CNX Exit Poll 24-31 17-22 2-4
    News18 Exit Poll 32-35 15-18 0
    Times Now ETQ Exit Poll 26 22 0
    रिपब्लिक मैट्रिज 30-36 12-18 0
    NEWS-24 Exit Poll 33 15 0

    बारामती में सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार के बीच मुकाबला
    बारामती सीट पर शरद पवार की बेटी और मौजूदा एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले का मुकाबला उनकी भाभी सुनेत्रा पवार से है। सुनेत्रा पवार अजित पवार की पत्नी हैं। अजित पवार बीते साल अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर एनडीए गठबंधन में शामिल हो गया था। चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी माना । यह लोकसभा चुनाव अजित पवार ने 

    प्रमुख उम्मीदवार और सीटें: 

    • नितिन गडकरी (नागपुर सीट से)
    • पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर)
    • नारायण राणे (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग)
    • रावसाहेब दानवे (जालना)
    • भारती पवार (डिंडोरी)
    • कपिल पाटिल (भिवंडी)

    मावल में श्रीरंग बारणे की हैट्रिक की उम्मीद
    मावल सीट पर, एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, शिवसेना उम्मीदवार श्रीरंग बारणे तीसरी बार जीत सकते हैं। हालांकि, कुछ एनसीपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बारणे के पक्ष में काम नहीं किया है, जिससे संजोग वाघेरे के खेमे को उलटफेर की उम्मीद है।

    2019 में कैसा रहा था मुकाबला: 
    2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर लड़ा था। वहीं, कांग्रेस और एनसीपी ने एक गठबंधन में चुनाव लड़ा था। मौजूदा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी दोनों दो धड़ों में बंट चुकी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी गठबंधन ने प्रदेश की 48 लोकसभा सीटों में से 42 पर जीत हासिल की थी। बीजेपी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और इनमें से 23 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं शिवसेना ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने 24 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन महज एक ही सीट पर जीत हासिल कर चुकी है। जबकि शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था और महज 4 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी। 

    5379487