मध्य प्रदेश के खरगोन सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ टीकारण अभियान का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दी शादी न करने की अजीब सलाह
Sickle Cell Anemia vaccination Campaign: मध्य प्रदेश को सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए मोहन यादव सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सिकल सेल एनीमिया मुख्यत: खदानों में काम करने वाले वनवासियों में पाई जाती है। यह एक अनुवांशिक बीमारी भी होती है। इससे निजात के लिए राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है।