मध्य प्रदेश में आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा शुरू हो गई है। 10 शहरों में परीक्षण जारी है, प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी और 17 नए DSP प्रदेश को मिलेंगे।

मध्यप्रदेश। आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) एवं दस्तावेज परीक्षण की प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से एमपी में शुरू कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया के सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, बालाघाट, सागर, रीवा समेत मुरैना में 10 सेंटर निर्धारित किए गए। यहां परीक्षण कार्य जारी है।

14 मार्च तक जारी रहेगी भर्ती प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत बीते तीन दिन में कुल 8000 अभ्यर्थियों को परीक्षण हेतु आमंत्रित किया गया, जिनमें 1743 पुरुष, भूतपूर्व सैनिक, होमगार्ड एवं 6257 महिलाएं और होमगार्ड महिलाएं शामिल थीं। इनमें से अब तक 6524 अभ्यर्थी परीक्षण हेतु उपस्थित हुए, जिनमें 1341 पुरुष, भूतपूर्व सैनिक, होमगार्ड तथा 5183 महिलाएं एवं होमगार्ड महिलाएं सम्मिलित हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज परीक्षण पूर्ण कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया 14 मार्च तक जारी रहेगी। ‍

यह भी पढ़ें: कई जिलों में 35 डिग्री के पार निकला दिन का तापमान

यह भी पढ़ें: MP में अवैध कॉलोनियों का होगा खात्मा

यह भी पढ़ें: काफिला रोककर शिवराज सिंह चौहान ने बचाई घायल युवक की जान

यह भी पढ़ें: गुना में जुड़वां शिशुओं की मौत, परिजनों का आरोप-डॉक्टरों की लापरवाही ने ले ली जान

यह भी पढ़ें: उज्जैन मेले में टूटा बिक्री का रिकॉर्ड, 11 दिन में 6,662 वाहन बिके

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा मुख्‍य अतिथि
यह जानकारी भी सामने आई है कि, मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल स्थित परेड ग्राउण्‍ड में 27 फरवरी को सुबह 11 बजे 43 वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) का दीक्षांत समारोह पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मुख्‍य आतिथ्‍य में आयोजित होगा।

एमपी को मिलेंगे 17 DSP
बताया जा रहा है कि, इस बैच में कुल 17 अधिकारी प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रदेश की सेवा के लिये उपलब्‍ध हो जाएंगे। समारोह में मुख्‍य अतिथि परेड की सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्‍य अतिथि द्वारा बैच के विजेता अधिकारियों को शील्‍ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्‍मानित भी किया जाएगा।