मध्यप्रदेश। एमपी सरकार के मंत्रालय वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन में एक साथ छापेमारी के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर कार्यालयीन समय प्रबंधन को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि, GAD की विशेष टीम तैनात की गई है जो समय से कार्यालय न आने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
आने-जाने का समय किया जाएगा रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग को आदेशित किया है कि, गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वल्लभ, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और अनाधिकृत अनुपस्थिति की पूरी जानकारी इकठ्ठा की जाए। इस काम के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की विशेष टीम हर कार्यालय में तैनात है।
प्रशासनिक काम में आती है बाधा
सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा अधिकारियों को समय से ऑफिस आने की हिदायत दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, पांच दिन का ऑफिस होने के बावजूद अधिकारी समय से कार्यालय नहीं आ रहे। इसके कारण प्रशासनिक काम में बाधा आती है। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि, ऑफिस टाइमिंग का पालन सही ढंग से हो।
यह भी पढ़ें : नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च को बसें बंद
यह भी पढ़ें : उज्जैन सेवाधाम आश्रम, 17 बच्चों की मौत पर हाई कोर्ट सख्त
यह भी पढ़ें : याखेड़ा आंगनबाड़ी में टीकाकरण के बाद दो मसूमों की तबीयत बिगड़ी
यह भी पढ़ें : नियमित किए जाने की मांग को लेकर जेपी अस्पताल में प्रदर्शन
यह भी पढ़ें : भागीरथपुरा में फिर एक मौत, परिवार ने दूषित पानी को ठहराया जिम्मेदार
राजस्थान-छत्तीसगढ़ के दौरे पर सीएम
GAD की विशेष टीम द्वारा यह कार्रवाई ऐसे समय पर हो रही है जब मुख्यमंत्री राज्य के बाहर हैं। वे आज राजस्थान-छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। सीएम आज भीलवाड़ा में उद्योगपतियों के साथ निवेश संभावनाओं पर संवाद करेंगे। कुछ अन्य कार्यक्रमों के बाद वे शाम को रायपुर जाएंगे।