MP BJP jila Adyaksha list: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंलगवार (14 जनवरी) को जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी की है। ग्वालियर में जयप्रकाश राजोरिया और जबलपुर में रत्नेश सोनकर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को 12 जिला अध्यक्षों नियुक्ति की गई है। इससे पहले सोमवार को 18 और रविवार को 2 जिलाध्यक्षों का ऐलान किया गया था। एमपी बीजेपी ने अब तक 32 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। इंदौर, सतना सहित कुछ जिलों में अब भी पेंच फंसा हुआ है।
MP जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची
| जिला | बीजेपी जिला अध्यक्ष |
| जबलपुर नगर | रत्नेश सोनकर |
| ग्वालियर नगर | जयप्रकाश राजोरिया |
| सागर ग्रामीण | रानी पटेल कुशवाह |
| सागर शहर | श्याम तिवारी |
| दमोह | श्याम शिवहरे |
| दतिया | रघुवीर शरण कुशवाह |
| बालाघाट | राम किशोर कांवरे |
| अनूपपुर | हीरा सिंह श्याम |
| शाजापुर | रवि पांडेय |
| कटनी | दीपक टंडन सोनी |
| सिंगरौली | सुंदर शाह |
| डिंडोरी | चमरू नेताम |
यह भी पढ़ें: BJP जिला अध्यक्षों की दूसरी सूची: भोपाल में रविंद्र यति और तीरथ मीणा, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को कमान
इंदौर में इंतजार, सागर उज्जैन में दो-दो अध्यक्ष
मध्य प्रदेश में भाजपा के 62 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें से 32 जिला अध्यक्षों का ऐलान हो चुका है। भोपाल जबलपुर और ग्वालियर के साथ उज्जैन और सागर जिले में भी दो-दो जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। इंदौर, ग्वालियर और सागर जिले में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर काफी घमासान देखने को मिला। पार्टी नेतृत्व ने 2 जगह अध्यक्षों का ऐलान कर लिया, लेकिन इंदौर को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है।
MP जिला अध्यक्षों की पहली और दूसरी सूची
| जिला | बीजेपी जिला अध्यक्ष |
| भोपाल नगर | रविन्द्र यती |
| भोपाल ग्रामीण | तीरथ सिंह मीणा |
| जबलपुर ग्रामीण | राजकुमार पटेल |
| गुना | धर्मेंद्र सिकरवार |
| हरदा | राजेश वर्मा |
| मऊगंज | डॉ. राजेन्द्र मिश्रा |
| छतरपुर | चंद्रभान सिंह गौतम |
| उज्जैन ग्रामीण | राजेश धाकड़ |
| उज्जैन (शहर) | संजय अग्रवाल |
| रतलाम | प्रदीप उपाध्याय |
| पन्ना | बृजेन्द्र मिश्रा |
| शिवपुरी | जसमंत जाटव |
| बुरहानपुर | मनोज माने |
| मैहर | कमलेश सुहाने |
| श्योपुर | शशांक भूषण |
| खंडवा | राजपाल सिंह तोमर |
| अशोक नगर | आलोक तिवारी |
| देवास | राय सिंह सेंधव |
| नीमच | वंदना खंडेलवाल |
| विदिशा | महाराज सिंह दांगी |