Medhavi Chhatra Yojana 2025: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के 90 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने जा रही है। सरकार हर छात्र के खाते में इसके लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेगी। ताकि, वह लैपटॉप खरीद सकें। टैपटॉप वितरण की योजना शिवराज सरकार ने शुरू किया था, लेकिन बजट के अभाव में इस वर्ष डिले किया गया।
मध्य प्रदेश सरकार ने मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक रिजल्ट लाने वाले सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध कराती है। इस योजना का उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
पहले ई-स्कूटी और अब लैपटॉप
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 फरवरी को मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना टॉपर्स को ई-स्कूटी वितरित की थी। इस योजना के दूसरे चरण में लैपटॉप वितरण किया जाएगा। भोपाल के एडमिनिस्ट्रेटिव भवन अकादमी कैंपस में 21 फरवरी को इसके लिए विशेष समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में छात्रों को सम्मानित कर योजना का लाभ दिया जाएगा।
मेधावी छात्र योजना की पात्रता शर्तें
मेधावी छात्र सम्मान योजना के तहत लैपटॉप वितरण के लिए कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित की गई हैं। इसके लिए छात्र को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। सत्र 2023-24 की 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक मिले हों। टॉप 7,900 छात्रों को सरकार ई-स्कूटी दे चुकी है। शेष छात्रों को टैपटॉप के लिए 25 हजार दिए जाएंगे। यह राशि छात्रों के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
9 महीने बाद छात्रों का इंतजार खत्म
मेधावी छात्र सम्मान योजना के तहत मिलने वाली यह राशि पहले दिसंबर 2024 में दी जानी थी, लेकिन बजट की कमी और शासन स्तर से कुछ योजनाओं पर रोक लगने के कारण टाल दिया गया था। मध्य प्रदेश सरकार ने बजट के अभाव में 33 विभागों की 73 योजनाओं पर रोक लगा दी है। इनमें स्कूल शिक्षा विभाग की भी कई योजनाएं शामिल हैं। हालांकि, 9 माह बाद लैपटॉप के लिए 25 हजार मिलने जा रहे हैं। इससे छात्रों में खुशी की लहर है।