- Last Updated: 07 Jun 2024, 01:37 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
Ladli Behna Yojna की 13वीं किस्त जारी
Ladli Behna Scheme: Ladli Behna Scheme: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शुक्रवार सुबह 7 जून को लाड़ली बहनों के खाते में योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर बताया, सभी बहनों के खाते में 1250-1250 रुपए जारी किए गए हैं।
Ladli Behna Scheme: मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में शुक्रवार सुबह 7 जून को 13वीं किस्त जारी कर दी गई। राशि जारी करने की सूचना मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर पोस्ट करके दी है। गत माह मोहन यादव सरकार ने 4 मई को लाड़ली बहनों की खाते में यह राशि भेजी थी।
5 मार्च 2023 को हुई थी शुरुआत
मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को लांच की थी। शुरुआत में महिलाओं के खाते में हर माह एक हजार रुपए भेजे जाते थे, लेकिन अगस्त में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। तब से लाडली बहनों के खाते में हर माह 1250 रुपए भेजे जा रहे हैं।
मोहन यादव का बहनों को 6वीं बार तोहफा
मोहन यादव सरकार ने जून में छठवीं बार लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर की है। CM मोहन यादव ने पहली बार 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक कर 1.29 करोड़ बहनों के खाते में 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके बाद उन्होंने फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून में राशि जारी की।
लाड़ली बहना की सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम
लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन के बाद भी महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची तो सरकार की आधिकारिक वेवसाइड में जाकर पात्र महिलाओं की सूची में अपना नाम चेक कर सकती हैं। इसके लिए आपको को गुगल पर https://cmladlibahna.mp.gov.in/AntrimSoochi.aspx टाइप कर इंटर करना होगा। इसके बाद विभागीय पोर्टल के होमपेज पर पहुंच जाएंगे। यहां अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें। फिर जिला, तहसील, ब्लॉक और पंचायत सिलेक्ट करें। इसके बाद लाड़ली बहना योजना की लिस्ट स्क्रीन पर शो करेगी। इसमें आप का नाम नहीं है तो अधिकारियों से संपर्क करें।