- Last Updated: 20 Feb 2024, 07:29 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
खजुराहो नृत्य महोत्सव में कथक की प्रस्तुतियां देती महिला कलाकार।
Kathak Kumbh Khajuraho: खजुराहो नृत्य महोत्सव के 50वें संस्करण में देशभर से आए 1500 कलाकारों ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी। CM मोहन यादव ने शुभारंभ किया।
Kathak Kumbh Khajuraho: खजुराहो नृत्य महोत्सव के 50वें संस्करण का मंगलवार शाम भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि इंतजार खत्म होने को है। जल्द ही मप्र में नृत्य का नया रिकार्ड बनने वाला है।
दरअसल, खजुराहो नृत्य महोत्सव-2024 में मंगलावार को 1500 से 1800 कलाकार कथक की सामूहिक प्रस्तुति देकर विश्व रिकॉर्ड के लिए दावा पेश किया है। सर्वाधिक कलाकारों की डांस प्रस्तुति का यह रिकार्ड अभी मप्र के ग्वालियर में होने वाले तानसेन महोत्सव में के नाम दर्ज है।
1975 में शुरू हुआ था खजुराहो नृत्य महोत्सव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने बताया कि खजुराहो नृत्य महोत्सव 1975 से हर साल हो रहा है। इसकी दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान है। 50वें खजुराहो नृत्य समारोह में 1484 से अधिक कलाकारों ने कथक कुंभ का नृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सभी कलाकारों व आगंतुकों का अभिनंदन किया। बताया कि महोत्सव 26 फरवरी तक चलेगा। परिवार के साथ शामिल होने की अपील की है।