- Last Updated: 02 Feb 2024, 03:10 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
इंदौर नगर निगम का नवनिर्मित परिषद हाल
Indore Municipal Corporation council: इंदौर में विधानसभा की तर्ज पर बना नगर निगम का परिषद हाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शुभारंभ
Indore Municipal Corporation council: इंदौर नगर निगम में विधानसभा की तर्ज पर भव्य परिषद हाल बनाया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका शुभारंभ किया। परिषद को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा देश में सबसे ज्यादा ठोस काम करते हैं, तो वह लोकल बाडी हैं। नगर निगम के शक्ति है। हम सत्ता का विकेंद्रीकरण कर सभी संस्थाओं को मजबूत बनाएंगे।
इस दौरान उन्होंने नगर निगम को 50 करोड़ दिए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मालनी गौड, महापौर पुष्मित्र भार्गव, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे सहित सभी पार्षद व नगरवासी मौजूद रहे।
वर्ल्ड वेस्टलेंड डे कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इससे पहले एयरपोर्ट से सिरपुर साइट में आयोजित वर्ल्ड वेस्टलेंड डे कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां विभिन्न मंत्रियों और महापौर का भ्रमण करने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही देशभर से आए 200 से ज्यादा पर्यावरण विशेषज्ञों से संवाद किया।