Bhopal News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ राजधानी भोपाल में बुधवार को सकल हिंदू समाज का बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है।

भोपाल (कपिल देव श्रीवास्तव): बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। हिंदू आबादी पर हमले और आगजनी की घटनाओं से भारत में गुस्सा देखा जा रहा है। इसके विरोध में भोपाल में बुधवार को सकल हिंदू समाज बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। 

4 दिसंबर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे से शाम 7 बजे तक भारत माता चौराहा से जवाहर चौक के बीच सभा, प्रस्तावित रैली और प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे। इसे लेकर यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। इसके साथ ही अस्थाई रूप से पार्किंग व्यवस्था बनाई है।

प्रभावित क्षेत्र और समय- 12:00 बजे
भारत माता चौराहा (डिपो) से जवाहर चौक आने-जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव होने से यह मार्ग प्रभावित रहेगा।

Bhopal Traffic Divert 

इस दौरान यह रहेगी व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था
- मिसरोद, कोलार, एमपी नगर क्षेत्र से आने वाले प्लेटिनम प्लाजा से अटल पथ पर वाहन की पार्किंग कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेंगें।
- रातीबढ़, नीलबड़, नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन प्रेमपुरा और वन विहार रोड पर वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेंगें।
- पुराना शहर से आने वाले वाहन अटल पथ के बायीं ओर वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेंगें।
- रैली के दौरान जवाहर चौक, रंगमहल, न्यू मार्केट क्षेत्र में सामान्य यातायात कुछ समय के लिए परिवर्तित मार्गों पर चलाया जाएगा।