Rahul Gandhi visits Virender Arya Akhara in Jhajjar: राहुल गांधी की अखाड़ा यात्रा से पहले उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओलंपियन साक्षी मलिक से उनके घर पर मुलाकात की थी। साक्षी मलिक ने उस वक्त कुश्ती छोड़ने का फैसला लिया था।

Rahul Gandhi visits Virender Arya Akhara in Jhajjar: भारतीय कुश्ती संघ बनाम पहलवानों का विवाद जारी है। इसी बीच बुधवार सुबह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव में वीरेंद्र आर्य अखाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने ओलंपियन बजरंग पुनिया समेत कई पहलवानों से बात की। उन्होंने कोच वीरेंद्र आर्य से भी मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी बजरंग पुनिया के साथ कुश्ती लड़ते नजर आए। उन्होंने धोबी पछाड़ और ढाक दांव भी सीखा। इसके बाद बाजरे की रोटी, लस्सी और गाय का दूध भी पिया। दोबारा अखाड़े में आने का वादा कर वे दिल्ली लौट आए। दिल्ली में कांग्रेस की मीटिंग है। 

कोच वीरेंद्र बोले- राहुल काफी फिट
बजरंग पुनिया ने बताया कि राहुल गांधी उनकी कुश्ती का रूटिन देखने आए थे। वहीं, कोच वीरेंद्र आर्य का कहना है कि कांग्रेस सांसद का दौरा अप्रत्याशित था। इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। वह सुबह करीब 6:15 बजे यहां पहुंचे। राहुल ने हमारे साथ कसरत की और फिर खेल के बारे में बताया। राहुल गांधी को खेलों का बहुत ज्ञान है। राहुल गांधी काफी फिट हैं। वीरेंद्र आर्य का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी लेकिन इस मुद्दे पर वह (राहुल गांधी) क्या कर सकते हैं, केवल सरकार ही कुछ कर सकती है।  

राहुल गांधी की अखाड़ा यात्रा से जुड़ी 4 फोटो देखिए...

प्रियंका गांधी ने साक्षी मलिक से की थी मुलाकात 
राहुल गांधी की अखाड़ा यात्रा से पहले उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओलंपियन साक्षी मलिक से उनके घर पर मुलाकात की थी। साक्षी मलिक ने उस वक्त कुश्ती छोड़ने का फैसला लिया था। साक्षी मलिक कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खास संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से नाराज थीं। 

खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ को किया सस्पेंड
खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को सस्पेंड कर दिया है। अध्यक्ष संजय सिंह के फैसले पर रोक लगा दी है। विवादों के बीच बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया। एक अन्य ओलंपियन विनेश फोगाट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह भी अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार वापस कर देंगी।