हरियाणा चुनाव: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी 32 उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 31 उम्मीदवारों और दूसरे में सिर्फ 1 नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से मैदान में उतारा है।

Haryana congress candidate list: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज शुक्रवार 6 सितंबर को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। पहली सूची में 31 उम्मीदवारों और दूसरी लिस्ट में 1 नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से मैदान में उतारा है। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उपनी सीट गढ़ी सांपला-किलोई से टिकट दी गई है। वहीं राव दान सिंह को महेंद्रगढ़, आफताब अहमद को नूंह, उदय भान को होडल और बादली से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को भी टिकट दिया गया है। 

कांग्रेस ने जेल में बंद सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पवार को भी टिकट दिया है। बादली के विधायक को फिर टिकट दिया गया है। फिलहाल पार्टी ने विधायकों का टिकट नही काटा है। लिस्ट में ज्यादातर विधायकों को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने राव दान सिंह को भी टिकट दिया है। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से चुनाव हार गए थे। हालांकि वह मौजूदा विधायक हैं। नारायणगढ़ से शैली चौधरी को, बदली से कुलदीप वत्स को उम्मीदवार बनाया गया है। नूंह से आफताब अहमद को प्रत्याशी बनाया है।

पहली लिस्ट के थोड़ी देर बाद में 1 नाम का ऐलान

हरियाणा में 50 सीटों पर लड़ सकती है AAP
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बात नहीं बन पाई है। इसके बाद आम आदमी पार्टी राज्य की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 सीट मांग रही है और कांग्रेस 7 सीट देने के लिए राजी है। यही वजह है कि सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन पा रही है। 

अब जुलाना सीट पर रोचक होगा मुकाबला
जुलाना विधानसभा से कांग्रेस ने विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। इसके बाद से यहां पर मुकाबला और भी रोचक हो गया है। इस सीट पर 2019 में जजपा नेता अमर जीत डांडा ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया था। लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मोहन लाल बड़ोली को जुलाना विधानसभा से 25 हजार वोट के करीब से हार का सामना करना पड़ा था। अब जुलाना विधानसभा से कांग्रेस मजबूत दिखाई दे रही है। हाल ही में पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालिफाई हो गई थीं। इसके बाद से देश भर में उनके लिए सहानुभूति है। 

यह भी पढ़ें : विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया ने Congress ज्वाइन करने से पहले क्यों छोड़ी Railway की नौकरी, आखिर कौन सा कानून आ रहा था आड़े?