Logo
Haryana Circle Rates: गुरुग्राम और फरीदाबाद में जिला प्रशासन ने सर्कल रेट में अगले महीने से बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद शहर में प्रॉपर्टी की दाम में बढ़ोतरी हो जाएगी।

Haryana Circle Rates: गुरुग्राम और फरीदाबाद में घर बनाने व्यावसायिक निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने साल 2026 के लिए नए कलेक्टर रेट (सर्कल रेट) का प्रस्ताव जारी कर दिया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि 1 अप्रैल से आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की कीमतों में 15 से लेकर 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी जाएगी। 

इस प्रस्ताव का सबसे ज्यादा असर पॉश सेक्टरों, ग्रेटर फरीदाबाद और औद्योगिक क्षेत्रों से सटे गांवों में देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने प्रस्तावित दरों को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। इस फैसले को लेकर लोग 30 मार्च की सुबह 11 बजे तक आपत्तियों और सुझाव भी दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद 1 अप्रैल से नए रेट को लागू कर दिया जाएगा।  

कहां पर कितना सर्कल रेट प्रस्तावित ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिगांव तहसील के कई इलाकों में सर्कल रेट में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसा सामने आया है कि यहां नीमका और फरीदपुर जैसे एरिया में आवासीय दरों में सीधे 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इससे रेट 18 हजार रुपये से बढ़कर 31 हजार 500 रुपये प्रति वर्ग गज हो गए हैं। इसके अलावा फरीदाबाद के पॉश सेक्टर 14 और सेक्टर 21 A में 500 वर्ग गज के प्लाटों पर 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। 

व्यावसायिक इनवेस्ट के मामले में सेक्टर 16 सबसे महंगा साबित होने वाला है। 500 वर्ग गज तक के कमर्शल प्लॉट के रेट में 75 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ा है, ग्रेटर फरीदाबाद के स्टर 79-83 में भी व्यावसायिक प्लॉट्स पर 60 प्रतिशत का बोझ डाला गया है।

शहरी इलाकों के साथ-साथ खेड़ी कलां, खेड़ी खुर्द और कोट जैसे ग्रामीण एरिया में भी तेजी देखी गई है।बड़खल तहसील के कोट गांव में आवासीय दरों में 60 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। मिर्जापुर में कमर्शल कॉम्पलेक्स के ग्राउंड प्लोर के रेट में 75 प्रतिशत तक बढ़े हैं।  

जिला राजस्व अधिकारी ने क्या कहा ?

गुरुग्राम की अमनपुरा, अमर कॉलोनी और गांधी नगर के कलेक्टर रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कलेक्टर रेट 2026-27 के लिए प्रस्तावित दरों को पब्लिक कर दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव का कहना है कि दरों को 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा।

सदर बाजार से भूतेश्वर मंदिर के एरिया में व्यावसायिक दरों में सबसे ज्यादा  75 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रस्तावित है। छावनी हिदायतपुर आवासीय दरों में 75 प्रतिश की बढ़ोतरी है। अशोक विहार में व्यावसायिक दरों में 75 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित है। आवासीय दरों में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रस्तावित की जाती है। 

7